फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Grandmother and granddaughter die due to diarrhea, many sick in the village

डायरिया से दादी-पौत्री की मौत, गांव में कई बीमार

Thu, 24 Jun 2021 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Grandmother and granddaughter die due to diarrhea, many sick in the village
स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस समय संचारी रोग अभियान चलाया जा रहा है, इसके बाद भी डायरिया का प्रकोप फैल रहा है। राजगढ़ के ददरा गांव में मंगलवार की रात डायरिया से दादी-पौत्री की मौत हो गई। जबकि पुत्र की तबीयत गंभीर है। इसके अलावा गांव में कई लोग डायरिया की गिरफ्त में है। गांव में दो मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की निद्रा टूटी और वहां टीम को भेजकर जरूरी दवाएं और जानकारी लोगाें को दी गई।
विज्ञापन

क्षेत्र में रुक-रुक कर हो रही लगातार बारिश व तेज धूप से जहां लोग बीमार पड़ रहे हैं। गांव में गंदगी से संक्रामक रोग भी पांव-पसार रहे हैं। क्षेत्र में डायरिया ने दस्तक दे दिया है। जिससे ददरा गांव के 20 से अधिक लोग उसकी चपेट में आ चुके हैं। मंगलवार की रात ददरा गांव में डायरिया फैलने से 70 वर्षीय दादी भगेसरा देवी पत्नी प्रभु राम व उनकी तीन वर्षीय पौत्री आसमा पुत्री अजय की मौत हो गयी। अजय की भी हालत गंभीर बताई जा रही है। ददरा गांव निवासी संगीता, चंद्रावती, हिरावती, लवकुश व राजगढ़ निवासिनी रेखा देवी की डायरिया की चपेट में आने से बीमार है। सभी को रात में ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान रेखा देवी की हालत गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया गया। वही संगीत, चंद्रावती व हीरावती का इलाज सीएचसी राजगढ़ में चल रहा है। पूरा गांव डायरिया के चपेट में आ चुका है। कई लोग क्षेत्र के निजी चिकित्सालय में भी भर्ती हो इलाज करा रहे हैं। दो मौत के बाद विभाग की निद्रा टूटी। सीएचसी प्रभारी डा. डीके सिंह ने पांच सदस्यीय टीम भेजकर गांव में बीमार लोगों की जांच कर दवा वितरित किया और उनको पानी उबालकर पीने और साफ-सफाई रखने के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed