फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Grand Lok Adalat in Chunar on 15th

Mirzapur News: चुनार में वृहद लोक अदालत 15 को

Sun, 02 Feb 2025 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Grand Lok Adalat in Chunar on 15th
चुनार। तहसील चुनार में 15 फरवरी को वृहद लोक अदालत का आयोजन होगा। शनिवार को जनपद न्यायाधीश अरविंद कुमार मिश्र ने तहसील पहुंचकर तैयारियां देखीं। साथ ही उन्होंने सभागार में अधिकारियां और अधिवक्ताओं के साथ बैठक कर आयोजन की सफलता के लिए चर्चा की।
विज्ञापन

जिला जज ने कहा कि अदालतों में लंबे समय से चल रहे वादों का निस्तारण जल्द से जल्द हो और पीड़ित पक्ष को समय से न्याय मिले। उन्होंने कहा कि वर्ष 2000 से पहले के मामलों का शत प्रतिशत निस्तारण करना लक्ष्य है। अधिवक्ताओं से अपील की कि वह अधिक से अधिक लंबित वादों का पंजीकरण कराकर शिविर को सफल बनाने में अपना सहयोग दें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुकदमों का निस्तारण जितना जल्द होगा, उतना ही पीड़ित पक्ष का अदालतों और अधिवक्ताओं पर विश्वास बढ़ेगा। इससे अधिवक्ताओं का नुकसान नही होगा बल्कि उनके वकालत पेशे में वद्धि होगी। जिला जज ने बताया कि शिविर में कुल 15 टेबल पर सुनवाई की जाएगी। इस दौरान सिविल जज (जू.डि.) चुनार संघमित्रा, उपजिलाधिकारी चुनार राजेश कुमार वर्मा, नायब तहसीलदार गरिमा, कल्पना, बार के अध्यक्ष अनमोल सिंह, महामंत्री अजय पांडेय, सहित अन्य तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed