फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Gramin Dak servants went on strike for pension and other demands

Mirzapur News: पेंशन सहित अन्य मांगों को लेकर हड़ताल पर गए ग्रामीण डाक सेवक

Wed, 13 Dec 2023 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Dec 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Gramin Dak servants went on strike for pension and other demands
मिर्जापुर। अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के आह्वान पर मंगलवार को जिले के ग्रामीण डाक सेवकों ने भी पेंशन सहित अन्य सुविधाओं की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। डाक सेवकों ने मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी। उधर, डाक सेवकों के हड़ताल के चलते डाकघरों में कामकाज प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

डाक सेवकों की हड़ताल के चलते बचत बैंक, रजिस्ट्री, पार्सल, स्पीड पोस्ट की बुकिंग व वितरण के कार्य ग्रामीण क्षेत्रों में प्रभावित रहे। दोपहर बाद फतहां स्थित प्रधान डाकघर में ग्रामीण डाक सेवकों ने सभा की। इस दौरान वक्ताओं ने सरकार आठ घंंटे काम के साथ पेंशन व अन्य लाभ प्रदान करने की मांग की। समूह बीमा कवरेज को पांच लाख रुपये तक बढ़ाने की मांग की। वक्ताओं ने विभागीय कर्मचारियों के समान ग्रेच्युटी में वृद्धि करने, शाखा डाकघरों को लैपटाॅप, प्रिंटर व ब्राडबैंड की सुविधा प्रदान करने की मांग भी की। वक्ताओं ने कुल सात बिंदुओं पर विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता जगदीश दुबे व संचालन अवधेश दुबे ने किया। इस दौरान शिवम त्रिपाठी, स्वामी नाथ पांडेय, आलोक कुमार सिंह, शशांक दुबे व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed