{"_id":"682e2292fa351f583503d3a9","slug":"gram-vikas-adhikari-suspended-for-negligence-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-134079-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: लापरवाही बरतने पर ग्राम विकास अधिकारी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: लापरवाही बरतने पर ग्राम विकास अधिकारी निलंबित
विज्ञापन
मिर्जापुर। सामुदायिक शौचालय क्रियाशील न करने और अंत्येष्टि स्थल की गुणवत्ता खराब होने के कारण जिला विकास अधिकारी श्रवण कुमार राय ने कोन ब्लॉक के सेमरा में तैनात ग्राम विकास अधिकारी कोन मंगल सिंह को निलंबित कर दिया। जिला पंचायतीराज अधिकारी की रिपोर्ट पर यह कार्रवाई की गई।
गांव के रोहित सिंह ने जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप लगाया कि ग्राम विकास अधिकारी ने सामुदायिक शौचालय के केयर टेकर को मानदेय भुगतान करने और अंत्येष्टि स्थल का गुणवत्ताहीन निर्माण कराकर सरकारी धन का दुरुपयोग किया है।
जिला पंचायतीराज अधिकारी ने निरीक्षण के बाद अपनी रिपोर्ट में ग्राम विकास अधिकारी मंगल सिंह के निलंबन की संस्तुति की। डीडीओ ने बताया कि ग्राम विकास अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। इससे पहले नौ अप्रैल को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया था।