फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   GPS-equipped vehicles to monitor elections

जीपीएस लैस वाहनों से चुनाव की निगरानी 

Wed, 04 Jan 2017 12:39 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Wed, 04 Jan 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
GPS-equipped vehicles to monitor elections
GPS
 विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों पर हाईटेक तरीके से निगरानी रखी जाएगी। ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस) युक्त वाहनों से उड़न दस्ता प्रत्याशियों पर निगरानी रखेगा। प्रत्याशी अथवा उनके समर्थकों द्वारा आचार संहिता के उल्लंघन से रोक लगाएगा। जीपीएस लगे होने के कराण उड़नदस्ते की लोकेशन जिला कंट्रोल रूम में मिलती रहेगी। आवश्यकता पड़ने पर दस्ते को पर्याप्त पुलिस मुहैया करा दी जाएगी। 
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां और तैयारियां जोर शोर से शुरु हो गई हैं। जिला प्रशासन विधानसभा चुनाव हाईटेक तरीके से कराने की तैयारियां हो रही है। इस बार आचार संहिता का पालन कराने के लिए उड़न दस्ता (फ्लाइंग स्क्वाएड) को जीपीएसयुक्त वाहन दिया जाएगा।
विज्ञापन




जिससे उड़न दस्ते की ऑनलाइन मानीटरिंग होती रहे। साथ ही आवश्यकता पड़ने पर उड़न दस्ते के लिए मौके पर फोर्स भी भेजी जा सके। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी प्रमेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि चुनाव के दौरान आचार संहिता का पालन कराने के लिए उड़न दस्ते की तैनाती हो रही है। उड़न दस्ते को सुरक्षा बल के साथ ही जीपीएस युक्त वाहन उपलब्ध कराया जाएगा। जिससे आचार संहिता का पालन कराने में किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो। जनपद में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 1781 बूथ बनाए गए हैं, जिन पर सकुशल मतदान कराने की कवायद की जा रही है। चुनाव के दौरान चार हजार मतदानकर्मियों को तैनात किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed