फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Government should withdraw the decision of pairing and merging

Mirzapur News: पेयरिंग और मर्जिंग का निर्णय वापस ले सरकार

Sat, 28 Jun 2025 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Government should withdraw the decision of pairing and merging
मिर्जापुर। कम छात्र संख्या के आधार पर विद्यालयों के पेयरिंंग और मर्जिंग का विरोध तेज होता जा रहा है। शुक्रवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के सदस्याें ने डीएम को मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रक सौंपकर फैसला वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर हुई शिक्षकों की सभा में संगठन के मंत्री सुधीर कुमार तिवारी ने कहा कि यह पेयरिंग व मर्जिंग शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 व बाल अधिकार के सर्वथा विपरीत है।
विज्ञापन

कहा कि बच्चों की कम संख्या का कारण परिषदीय विद्यालयों के निकट ही निजी विद्यालयों को नियम विरुद्ध ढंग से मान्यता दी जानी है। अन्य वक्ताओं ने भी कहा कि पूर्व में तैनाती के समय विद्यालयों में शिक्षकों के असामान्य वितरण से भी कुछ समस्या हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे कुछ विद्यालयों में आवश्यकता से अधिक व कुछ में आवश्यकता से काफी कम शिक्षक हो गए। बच्चों की संख्या में कमी का यह भी एक बड़ा कारण है।
मांग की गई कि पेयरिंग व मर्जिंग का निर्णय वापस लिया जाए। इस अवसर पर रमाकांत दुबे, अखिलेश सिंह, रंजना सिंह पटेल, सुशील कुमार यादव, ओमपाल सिंह, सचेंद्र कुमार सिंह, अखिलेश सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed