फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Government is harassing labourers and farmers by stopping MNREGA: Congress

मनरेगा बंद कर मजदूर और किसानों को परेशान कर रही सरकार : कांग्रेस

Mon, 29 Dec 2025 01:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Government is harassing labourers and farmers by stopping MNREGA: Congress
स्थापना दिवस पर नगर में पदयात्रा निकालते कांग्रेस कार्यकर्ता, स्रोत सोशल मीडिया
मिर्जापुर। जिले में रविवार को कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कहीं संगोष्ठी तो कहीं पदयात्रा निकाली गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि मनरेगा को बंद कर सरकार मजदूरों, किसान व गरीबों को परेशान करने का काम कर रही है। जिले के सभी विकास खंडों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अदलहाट: नरायनपुर विकास खंड के खजुरौल में जिलाध्यक्ष डा. शिवकुमार सिंह पटेल ने झंडारोहण कर महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया। कहा कि देश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार गरीबों मजदूरों और किसान विरोधी सरकार है। सरकार साजिश के तहत मनरेगा खत्म कर दी।इससे साबित होता है कि यह भारतीय जनता पार्टी की सरकार देश विरोधी, किसान विरोधी, नौजवान विरोधी व मजदूर विरोधी है। कार्यक्रम में गुलाब चंद्र पांडेय, बृजेश द्विवेदी, कैलाश प्रजापति, तुलसीदास गुप्ता, फ़ैज़ अहमद, राम लखन मास्टर आदि थे।शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से शहर अध्यक्ष भगवान दत्त पाठक (राजन पाठक) के नेतृत्व में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना वर्षगांठ मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने झंडा रोहण कर नगर में पदयात्रा निकाली। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दीपचंद जैन, जनार्दन पांडेय, गणेश दत्त पांडेय, नरेश चौधरी, राकेश दत्त त्रिपाठी, इमरान खान पीसीसी आदि थे। लालगंज: कांग्रेस पार्टी के तत्वावधान में रविवार को स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन लालापुर कोलबस्ती में किया गया। पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने कहा कि मनरेगा ग्रामीण गरीबों के अधिकार और आत्मसम्मान से जुड़ी योजना है। इसका नाम बदलने की सोच जनभावनाओं के विपरीत है। शशिभूषण दुबे, रामकृपाल, दुर्गेश पांडेय, छोटे खां आदि ने अपने विचार प्रकट किए। अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष शिवशंकर पांडेय व संचालन इश्तियाक अंसारी ने किया।कछवां, मझवां ब्लाक के प्रेम का पूरा में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष कुंज बिहारी उपाध्याय के नेतृत्व में स्थापना दिवस मनाया गया। अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष कुंज बिहारी उपाध्याय संचालन शकील अहमद ने किया।जिला पंचायत सदस्य शिव शंकर चौबे ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता दल संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर लोकतंत्र और संविधान को कुचलने की साजिश रच रहा है। कहा कांग्रेस की सरकार ने महात्मा गांधी के नाम पर मनरेगा का नाम रखा था वर्तमान भाजपा की सरकार द्वारा उनके नाम को बदलकर जी राम जी के नाम मनरेगा का नाम रखा जा रहा है जो यह अनैतिक कार्य है। नगर अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, हौसला तिवारी, घनश्याम उपाध्याय, राजेश तिवारी, बनवारी उपाध्याय, इब्राहिम अहमद आदि रहे। जिगना, छानबे ब्लॉक कार्यालय रसौली में कांग्रेस पार्टी की स्थापना दिवस मनाई गई। पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने बताया कि 1885 में कांग्रेस पार्टी का गठन 72 लोगो की मौजूदगी में हुई थी। जो सबसे पुराना संगठन है। चौधरी ने मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटा दिए जाने पर रोष जताया। रविशंकर तिवारी, जगदीश्वर दुबे, त्रिवेणी तिवारी व सरोजा देवी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed