{"_id":"589622c34f1c1b4a40e835cb","slug":"got-encroachment-of-forest-land","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन भूमि से हटवाया अतिक्रमण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन भूमि से हटवाया अतिक्रमण
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Sun, 05 Feb 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
घट्टुगाड क्षेत्र में सैलानियों के लिए सजे जंगल कैंप।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
स्थानीय कैमूर वन्य जीव विहार क्षेत्र के सूरजगढ़ सिधवनियां वन भूमि पर अवैध निर्माण कर हो रहे अतिक्रमण को वन विभाग की फोर्स ने शुक्रवार की सांयकाल हटवा दिया। अतिक्रमण हटाने पहुंची वन विभाग के टीम की आहट मिलते ही अतिक्रमणकर्ता मौके से भाग खड़े हुए। वन भूमि पर अतिक्रमण के आरोप में वन विभाग ने सात लोगों के विरुद्ध वन संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
क्षेत्रीय वनाधिकारी भास्कर प्रसाद पांडेय ने बताया कि गुरुवार को वह अपनी टीम के साथ रात में वन क्षेत्र में पेट्रोलिंग करने को निकले थे, उसी दौरान उन्हें पता चला कि सूरजगढ़ वन भूमि पर कुछ लोग अवैध रूप से कच्चे मकान व झुग्गी-झोपड़ी का निर्माण कर अतिक्रमण कर रहे हैं।
वन रेंजर ने विभाग की फोर्स के साथ मौके पर पहुंच कर सभी अवैध निर्माण को ध्वस्त करा दिया और अतिक्रमण करने वाले सात आरोपियों के विरुद्ध वन संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया। अभियान में वन दरोगा सीएन त्रिपाठी, वन्य जीव रक्षक लाख नारायण, अंशुल कुमार, अजीत कुमार, सच्चिदानंद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
वन क्षेत्राधिकारी भास्कर प्रसाद पांडेय ने बताया कि कैमूर वन्य जीव क्षेत्र की सघन पेट्रोलिंग कराई जा रही है, इस दौरान दुर्लभ वन्य जीवों की हत्या तथा वन भूमि पर अतिक्रमण पर विशेष नजर रखी जा रही है। वन भूमि तथा वन्य जीवाें को क्षति पहुंचाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। बता दें कि कैमूर वन्य जीव क्षेत्र में दुर्लभ प्रजाति के वन्य जीव प्रवास करते हैं। वन विभाग उनकी निगरानी करता है।