{"_id":"6807eb596894e46c3408f884","slug":"gold-and-silver-prices-increased-by-one-and-a-half-times-business-also-increased-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-132695-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: सोने-चांदी के भाव डेढ़ गुना, कारोबार भी बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: सोने-चांदी के भाव डेढ़ गुना, कारोबार भी बढ़ा
विज्ञापन
मिर्जापुर। सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उछाल जारी है। इसके बावजूद आभूषण के बाजार में बहार है। सहालग के सीजन में सोने और चांदी के आभूषणों की 25 फीसदी तक बिक्री बढ़ी है।
शादी-विवाह के साथ अक्षय तृतीया भी करीब है। इसको देखते हुए लोग सोने के निवेश की ओर लोग बढ़ रहे हैं। महंगाई के बावजूद सोने व चांदी की खरीदारी में लगातार वृद्धि हो रही है। पिछले वर्ष 24 कैरेट सोना प्रति ग्राम 70 हजार रुपये था। वर्तमान में सोना लगभग एक लाख रुपये प्रति दस ग्राम पहुंच गया है। इसी तरह चांदी 85 हजार से बढ़कर 98 हजार रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। नगर से लेकर गांव तक प्रतिष्ठानों में ब्रांडेड कंपनियों के चेन, अंगूठी, टप्स, नेकेलेस, झुमकी आदि से सजे हुए हैं। डेढ़ गुना दाम बढ़ने के बावजूद महिला और पुरुष अपने मनपसंद व डिजाइन के आभूषणों की खरीदारी कर रहे हैं। इधर शादियों में उपहार देने के लिए लोग अपने मनपसंद के आर्डर दे रहे हैं।
इनसेट
इस बार सोने-चांदी के भाव डेढ़ गुना बढ़ गए हैं। महंगाई के चलते यह भले ही मध्य वर्क के लोगों की पहुंच से दूर हो लेकिन कुछ सोने की खरीदारी में रुचि ले ले हैं। आभूषण की खरीदारी से उनका शौक पूरा होता है। वहीं, बेचने पर ग्राहकों को पूरा दाम भी मिल रहा है। - धीरज अग्रवाल, आभूषण व्यवसायी।
विज्ञापन
इस साल शादी-विवाह के सीजन में सोने-चांदी की 25 फीसदी बिक्री बढ़ी है। महंगाई के बावजूद लोग कम से कम लोग पांच थान गहना खरीदते हैं। हल्के वजन के गहने खरीद रहे हैं। दुल्हा और दुल्हन को उपहार में देने के लिए नई डिजाइन के गहनों के आर्डर आ रहे हैं। - सत्यम कौशल, आभूषण व्यवसायी।