फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Goddess Bhagwati will arrive seated on a chariot drawn by 5 tigers; 11 deities will be on display within a 65-foot-tall pandal.

Mirzapur News: 5 बाघों के रथ पर सवार होंगी मां भगवती, 65 फीट ऊंचे पंडाल में 11 देवी-देवताओं के होंगे दर्शन

Sat, 17 Oct 2026 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Goddess Bhagwati will arrive seated on a chariot drawn by 5 tigers; 11 deities will be on display within a 65-foot-tall pandal.
गहमर थाना के पास स्थित परति परिसर में मां दुर्गा ट्रस्ट पुराना दुर्गा पूजा समिति की ओर से दुर्ग
गहमर में इस बार दुर्गापूजा के दौरान श्रद्धालुओं को खास आकर्षण देखने को मिलेगा। थाने के पास परति परिसर में मां दुर्गा ट्रस्ट पुराना दुर्गापूजा समिति की ओर से करीब 65 फीट ऊंचा भव्य पंडाल तैयार कराया जा रहा है।
विज्ञापन

पंडाल में पांच बाघों के रथ पर सवार मां भगवती का दिव्य स्वरूप और एक साथ 11 देवी-देवताओं के दर्शन होंगे। पंडाल को आकर्षक रूप देने के लिए कोलकाता के कारीगर राहुल को बुलाया गया है, जबकि प्रतिमाओं का निर्माण कोलकाता के मूर्तिकार अभिजीत पाल कर रहे हैं।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष-संरक्षक दुर्गा चौरसिया ने बताया कि पंडाल का निर्माण करीब 350 वर्गफीट क्षेत्र में कराया जा रहा है। इस पर लगभग पांच लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। पंडाल में मां भगवती के साथ 11 अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। पांच बाघों के रथ पर सवार मां भगवती का स्वरूप श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंडाल निर्माण में करीब 300 बांस, 400 फीट लकड़ी के बीट, 550 मीटर कपड़े और 800 पीस थर्मोकोल का इस्तेमाल किया जाएगा। कारीगर पंडाल को भव्य रूप देने में जुटे हैं, वहीं मूर्तिकार अभिजीत पाल मां भगवती के विभिन्न स्वरूपों सहित अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को आकार दे रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed