फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   give the right of poor people

डॉ. अंबेडकर ने दिलाया गरीबों को हक

Wed, 07 Dec 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Wed, 07 Dec 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
 give the right of poor people
घंटाघर मैदान में मंगलवार को डाॅ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित करते बसपा कार्यकर्ता ।
बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में मंगलवार को नगर के घंटाघर परिसर में भारत रत्न बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर का 61 वां परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। बसपा नगर विधानसभा यूनिट के तहत आयोजित कार्यक्रम के दौरान वक्ताआें ने बाबा साहेब के जीवन मूल्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा गया कि डा. भीमराव अंबेडकर देश के महान सपूत थे, उन्हाेंने दलितों, पिछड़ाें व शोषितों के लिए जीवन भर संघर्ष किया। 
विज्ञापन


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एससी-एसटी आयोग उ.प्र. के पूर्व अध्यक्ष एवं मिर्जापुर मंडल के जोन को-आर्डिनेटर गोरे लाल जाटव ने बाबा साहब के व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होेंने बसपा की नीतियों तथा पूर्व में बसपा के कार्यकाल का बखान किया। केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियाें पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार अपने हर मोर्चे पर विफल है। आम जनता की समस्याओं को दूर करना तो दूर की बात बल्कि जनता की समस्याओं को बढ़ा रही है। सपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सपा की कथनी-करनी में अंतर है।
विज्ञापन


सपा शासनकाल में चारों ओर भ्रष्टाचार का बोलबाला है, कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है तथा सरकारी धन का बंदरबांट हो रहा है। इसके पूर्व डा. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण  कर श्रद्धासुमन अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नगर विधानसभा प्रत्याशी-प्रभारी  मोहम्मद परवेज खान ने बाबा  साहेब को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने संविधान का निर्माण करके वंचितों को अधिकार देने का काम किया। उनके निगाह में जाति-धर्म से उपर उठकर समाज के दबे कुचले लोगों को न्याय व अधिकार दिलाना था।  
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हाेंने कहा कि बाबा साहेब के रास्ते पर चल कर ही समता मूलक समाज की स्थापना हो सकती है। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रभारी मनोज कुमार गौतम ने किया।         इस दौरान बसपा के जिला महासचिव कमला प्रसाद सोनकर सहित सुरेंद्र मौर्य, अशोक भारती, मुन्ना लाल गौतम, शिव नारायण पाल, आफाक अहमद, सद्दाम राईन, अशोक भारती, संजय गहरवार, जियालाल गौतम, चेतन राम, रविकांत केशरी, राजू भारती, संजय गौतम, जगदीश सोनकर, मिललेश पटेल, मुन्ना सोनकर, आशीष पांडेय, अवधेश गौतम, बब्बू सोनकर, अब्दुल रहमान, सतीश पटेल, जितेंद्र यादव, अमजद अली, नेमत खां, अभय शर्मा, मिश्रीलाल, सिराजुद्दीन सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed