{"_id":"60ba764d8ebc3e7fed10ae29","slug":"give-free-vaccine-to-the-public-mirzapur-news-vns593079447","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता को मुफ्त लगाएं वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता को मुफ्त लगाएं वैक्सीन
विज्ञापन
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्र सरकार से पर्याप्त वैक्सीन खरीदने और राज्यों तथा निजी अस्पतालों में कोरोना वैक्सीन मुहैया कराने की मांग की ताकि देश के सभी लोगों को मुफ्त में टीका लग सके। इस दौरान कांग्रेसजनों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि कोरोना से देश में तबाही मची है लेकिन केंद्र सरकार ने अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया है और लोगों को उनके हाल पर छोड़ दिया है। जिलाध्यक्ष शिवकुमार पटेल ने कहा कि केंद्र सरकार के अनुसार 31 मई 2021 तक केवल 21,31 करोड़ वैक्सीन ही लगाई गई लेकिन वेक्सीन की दोनों खुराक केवल 4,45 करोड़ भारतीयों को ही मिली हैं जो देश की आबादी का केवल 3.17 प्रतिशत है। पिछले 134 दिनों में वैक्सीनेशन की औसत गति लगभग 16 लाख खुराक प्रतिदिन हैं। यदि ऐसे ही चलता रहा तो हम देश के नागरिकों को कोरोना की तीसरी लहर से कैसे बचा पाएंगे।
शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजन पाठक ने केंद्र सरकार से मांग की कि पर्याप्त वैक्सीन खरीद कर राज्यों और निजी अस्पतालों को मुफ्त में दिया जाए ताकि सभी को मुफ्त में टीका लग सके।
विज्ञापन
इस दौरान सुधाकर, दीपचंद्र जैन, गुलाब चंद्र पांडेय, पीसीसी के सदस्य रूप से किसान सेल के जिलाध्यक्ष रवि दुबे, शिवशंकर चौबे, कृष्ण गोपाल चौधरी, मिन्हाज अहमद छोटे खान, महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव अर्चना चौबे ने संबोधित किया। अमिताभ पांडेय, राजधर दुबे, भारतेंदु यादव, पूर्व प्रधान संजय दुबे, शिवराज शर्मा, अंजनी नंदन पांडेय, रमेश प्रजापति पप्पू, अखिलेश सिंह, अमरनाथ पांडेय आदि थे।