फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Girls trained for self-protection

बालिकाओं को आत्मसुरक्षा के लिए किया प्रशिक्षित

Tue, 23 Feb 2021 08:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 08:55 PM IST
विज्ञापन
Girls trained for self-protection
मिर्जापुर। मिशन शक्ति अभियान के तहत मंगलवार को अहरौरा इंटर कालेज में जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर महिलाओं को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग दी गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बालिकाएं शामिल हुई।
विज्ञापन

महिलाओं को आत्मरक्षा और स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। मिशन शक्ति अभियान में आत्मरक्षा की कला के लिए महिलाओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक महिला थाना सीमा सिंह ने मां विंध्यवासिनी महिला महाविद्यालय में, थानाध्यक्ष अहरौरा अजीत कुमार श्रीवास्तव द्वारा अहरौरा इंटर कालेज में, एसआई अभय नाथ यादव थाना जिगना द्वारा ग्राम बौडई में, एसआई रामचंदर ने जय हिंद इंटर कालेज, गंगा देवी इंटर कालेज व सन राइज कोचिंग सेंटर में छात्राओं व महिलाओं को सुरक्षा, स्वावलंबन के लिए महिलाओं के अधिकारों व कानून के प्रति जागरूक किया। जागरूकता कार्यक्रम में पुलिस विभाग व प्रशासन द्वारा महिलाओं के प्रति सुरक्षा की योजनाओं, सोशल साइट के माध्यम से महिलाओं के साथ हो रहे छेड़छाड़ के विषय में भी जागरूक किया गया। विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, वूमन पॉवर हेल्पलाइन 1090, चाइल्ड हेल्प लाइन 1098, पुलिस हेल्पलाइन 112, महिला हेल्पलाइन 181, आपातकालीन सेवा एम्बुलेंस 108, गर्भवती महिला एंबुलेंस सेवा 102 के बारे में जानकारी दी गयी। इस दौरान महिलाओं से जुड़े साइबर क्राइम के संबंध में बताया। लैंगिक अपराधों से बालिकाओं का संरक्षण अधिनियम ( पॉक्सो एक्ट), महिला के अधिकारों व कानून के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed