फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   girl video viral by accusing her uncle of threatening her in mirzapur

Mirzapur Crime: जिस दुष्कर्म के मामले में थानाध्यक्ष को भेजा गया जेल, उसमें युवती का चौंकाने वाला आया बयान

Wed, 05 Mar 2025 08:58 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 05 Mar 2025 08:58 PM IST
सार

Mirzapur News: मिर्जापुर जिले में जिस दुष्कर्म के मामले में मुकदमा दर्ज करने के लिए घूस लेते इंस्पेक्टर को पकड़कर जेल भेजा गया था, उसमें नया मोड़ आया है। युवती ने वीडियो वायरल कर अपने मामा पर आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
girl video viral by accusing her uncle of threatening her in mirzapur
police - फोटो : istock

विस्तार

जिस दुष्कर्म के मामले में मुकदमा दर्ज करने के नाम पर पैसा लेने के आरोप में चील्ह थानाध्यक्ष को एंटी करप्शन की टीम ने पकड़ा था। उस मामले में नया मोड़ आ गया है। लड़की ने वीडियो वायरल कर युवक से शादी करने की बात बताते हुए अपने मामा और चाचा पर धमकी देने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
एक सप्ताह पहले चील्ह थानाध्यक्ष को एंटी करप्शन की टीम ने 30 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा था। क्षेत्र के एक व्यक्ति का आरोप था कि उसकी भांजी के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करने के नाम पर थानाध्यक्ष ने 50 हजार रुपये की मांग की। 30 हजार रुपये देते एंटी करप्शन ने पकड़ लिया था। 
विज्ञापन


मामले में बुधवार को उस लड़की ने वीडियो वायरल किया। जिसके साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए उसके मामा ने तहरीर दिया था। वीडियो वायरल कर लड़की ने बताया कि वह बालिग है। उसने कोर्ट मैरिज कर लिया है। उसके मामा और चाचा उसे और लड़के के परिवार को धमकी दे रहे हैx। सीओ सदर अमर बहादुर ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed