फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Girl missing from ghat, search underway in Ganga river

Mirzapur News: घाट से बालिका लापता, गंगा नदी में हो रही तलाश

Wed, 12 Jun 2024 04:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
Girl missing from ghat, search underway in Ganga river
विंध्याचल। थाना क्षेत्र के दीवान घाट पर मंगलवार को सुबह करीब सात बजे दर्शन-पूजन के लिए एक परिवार की पांच वर्षीय बालिका दीवान घाट से लापता हो गई। बालिका के लापता होने की सूचना पर पहुंची पुलिस आस-पास के क्षेत्रों में खोजबीन के साथ ही गोताखोरों और एसडीआरएफ की मदद से गंगा नदी में भी तलाश करा रही है।
विज्ञापन

भदोही जनपद के गोपीगंज थाना क्षेत्र के लालानगर निवासी संजय पाल अपने परिवार के सदस्यों के साथ मंगलवार को सुबह दर्शन-पूजन के लिए विंध्याचल पहुंचे। क्षेत्र के दीवान घाट पर पहुंचकर सभी लोग गंगा में स्नान करने लगे। थोड़ी देर बाद परिवार के लोगो की नजर पड़ी तो संजय पाल की पांच वर्षीय पुत्री परिधि कहीं दिखाई नहीं दे रही थी। परिवार वालों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन बालिका नहीं मिली। घाट पर मौजूद एसडीआरएफ की टीम द्वारा गंगा में डूबने की आशंका जताई गई। इसके बाद इसकी जानकारी विंध्याचल थाने की पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे विंध्याचल थानाध्यक्ष दयाशंकर ओझा ने स्थानीय गोताखोरों और एसडीआरएफ के सहयोग से गंगा में बालिका की तलाश शुरू कराई। इसके साथ ही आस-पास के क्षेत्रों में भी बालिका की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed