फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Girl dies after drowning in a pond

Mirzapur News: तालाब में डूबने से बालिका की मौत

Fri, 25 Oct 2024 02:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
Girl dies after drowning in a pond
राजगढ़। राजगढ़ गांव में बृहस्पतिवार को तालाब में डूबने से चार वर्षीय बालिका की मौत हो गई। पुलिस को सूचना दिए बगैर परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

राजगढ़ गांव निवासी बृजेश यादव के घर के पास जमीन पर मनरेगा के तहत तालाब की खुदाई कराई गई है। बृहस्पतिवार को घर के सभी सदस्य काम में व्यस्त थे। इसी दौरान सुबह लगभग नौ बजे बृजेश यादव की चार वर्षीय पुत्री गुड़िया खेलते-खेलते तालाब के पास चली गई। पैर फिसलने से पानी भरे तालाब में गिर गई। दोपहर लगभग 12 बजे घास काटकर लौट रहे यादव बस्ती के रामजी यादव तालाब के पानी में बालिका को उतराया देख शोर मचाने लगे। शोर सुनकर परिजनों सहित आस-पास के लोग पहुंच गए। तालाब के पानी में उतराया बालिका के शव को बाहर निकाला। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर अंतिम संस्कार कर दिया। दादा दया यादव ने बताया कि तालाब में डूबने से पौत्री की मौत हो गई। उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed