फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Girl died in road accident, three injured

मिर्जापुर: शादी समारोह में शामिल होने जा रहा परिवार हादसे का शिकार, बालिका की मौत, पिता व भाई-बहन घायल 

Tue, 01 Dec 2020 08:38 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Tue, 01 Dec 2020 08:38 PM IST
विज्ञापन
Girl died in road accident, three injured
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

मिर्जापुर जनपद के चुनार कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार शाम दर्दनाक हादसा हुआ। परिवार के लोग शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। तभी चुनार कोतवाली क्षेत्र के कैलहट पुलिस चौकी के समीप ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार बालिका की मौके पर ही मौत हो गई। उसके पिता-भाई समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर सभी को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन


कोलना गांव निवासी अनिल (45) अपने बच्चों के साथ दीक्षितपुर स्थित ससुराल शादी में शामिल होने के लिए घर से निकला। बाइक पर अनिल के साथ उसका 16 वर्षीय पुत्र राममनोहर, 12 वर्षीय पुत्री दीपा और सात वर्षीय पुत्री दीपमाला थी। वह कैलहट पहुंचे थे कि तभी बाइक में पेट्रोल लेने के लिए वे भरेहठा की ओर जाने लगे।
विज्ञापन


वह कैलहट पुलिस चौकी के पास पहुंचे थे कि चुनार की तरफ से आ रही ट्रक ने बाइक में धक्का मार दिया। इससे बाइक पर सवार सभी गिर गए। दीपमाला ट्रक की चपेट में आ गई और उज़की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल अनिल, राम मनोहर और दीपा को उपचार के लिए पास के निजी अस्पताल ले गई। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। अनिल मजदूरी करता है। वह हेलमेट नहीं लगाया था। पुलिस ने ट्रक लेकर भाग रहे चालक को पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed