{"_id":"642b25610e5f8845a80a2364","slug":"girl-crushed-to-death-by-truck-mirzapur-news-c-20-1-136503-2023-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: ट्रक से कुचलकर बालिका की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: ट्रक से कुचलकर बालिका की मौत
विज्ञापन
मड़िहान। थाना क्षेत्र के जमुई के पास सोमवार को सुबह खेल रही मासूम ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे उपचार के लिए लेकर मंडलीय अस्पताल के ट्रामा सेंटर ले गए। जहां डाॅक्टर ने बालिका को मृत घोषित कर दिया। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे के बाद पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेने के साथ ही चालक को हिरासत में ले लिया। पिता की तहरीर पर पुलिस कार्रवाई में जुटी है। थाना क्षेत्र के जमुई निवासी राजेन्द्र तिवारी की पुत्री आंचल की शादी भदोही जिले के औराई थाना क्षेत्र के सरैया में हुई है। होली पर्व पर आंचल अपनी दो पुत्रियों के साथ मायके जमुई आई हैं। सोमवार को सुबह आंचल की छोटी पुत्री मुनमुन (2) बच्चों के साथ सड़क किनारे दरवाजे पर खेल रही थी। इस बीच कलवारी से मड़िहान जा रहे ट्रक की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
परिजन घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डाॅक्टर ने उसे मंडलीय अस्पताल के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। ट्रामा सेंटर पहुंचने पर डाॅक्टर ने मुनमुन को मृत घोषित कर दिया। ननिहाल के लोगों ने घटना की जानकारी मुनमुन के पिता राकेश तिवारी को दी। पुत्री की मौत सुनकर पिता बेसुध हो गए। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया। परिजनों ने चालक के खिलाफ कार्रवाई के लिए थाने में तहरीर दी है।
थानाध्यक्ष शैलेश कुमार राय ने बताया कि ट्रक के टक्कर से बालिका की मौत हो गई। ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया गया है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।