फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Girl bitten by school manager's dog, condition critical

Mirzapur News: स्कूल में प्रबंधक के कुत्ते ने बच्ची को काटा, हालत गंभीर

Sat, 10 Feb 2024 02:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Feb 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
Girl bitten by school manager's dog, condition critical
जिगना। क्षेत्र के एक स्कूल में पालतू कुत्ते ने पांच वर्षीय छात्रा पर हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बालिका के चाचा ने शुक्रवार को जिगना थाने में स्कूल के प्रबंधक, प्रबंधक के भतीजे और प्रधानाचार्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। क्षेत्र के नगवासी गांव निवासी वरुण कुमार शुक्ल की भतीजी समीक्षा शुक्ला (5) पुत्री अनूप कुमार शुक्ला लालापुर स्थित एक स्कूल में कक्षा एक की छात्रा है। बृहस्पतिवार को दोपहर में स्कूल परिसर में जर्मन सेर्फड कुत्ते ने समीक्षा पर हमला कर दिया। इस दौरान छात्रा बचने के लिए दौड़ती रही और कुत्ता काटता रहा। इससे सिर और कान समेत शरीर पर चार जगह घाव हो गए। स्कूल के शिक्षकों, कर्मचारियों ने किसी तरह बच्ची को बचाया और चिकित्सक के पास ले गए। डाक्टर ने बालिका को दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। तब तक बच्ची के परिजन भी पहुंच गए और उन्होंने सर्रोई अस्पताल में उसका इलाज कराया। छात्रा के चाचा वरुण कुमार शुक्ल ने आरोप लगाया कि स्कूल में चार कुत्ते पाले गये हैं। घटना स्कूल प्रबंधक की लापरवाही के कारण हुई है। उन्होंने प्रबंधक, उनके भतीजे और प्रधानाचार्य के खिलाफ तहरीर दी। वहीं, प्रधानाचार्य ने बताया कि बालिका ने कुत्ते की पूंछ पकड़ ली थी, जिससे यह घटना हुई। अब कुत्ते को स्कूल से हटा दिया गया है। वहीं, थानाध्यक्ष जिगना चंद्रप्रकाश पांडेय ने बताया कि प्रबंधक निशा देवी, उनके भतीजे संतोष दुबे और प्रधानाचार्य डीएन पाठक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed