{"_id":"689a40f43ad4c6d045055b9f","slug":"ghazipur-defeated-bhadohi-in-kabaddi-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-138229-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: कबड्डी में गाजीपुर ने भदोही को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: कबड्डी में गाजीपुर ने भदोही को हराया
विज्ञापन
30वीं अन्तर जनपदीय कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी ।
- फोटो : संवाद
मिर्जापुर। 30 वीं अंतर जनपदीय कबड्डी क्लस्टर महिला-पुरुष जिम्नास्टिक, फेसिंग व खो-खो तीन दिवसीय प्रतियोगिता-2025 का शुभारंभ एसएसपी सोमेन बर्मा ने किया। प्रतियोगिता भिस्कुरी स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुई। एएसपी नगर नितेश सिंह ने एसएसपी सोमेन बर्मा को बैज व कैप लगाकर स्वागत किया। एसएसपी ने प्रत्येक टीम कमांडर से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दी। एसएसपी ने टॉस के लिए सिक्का उछालकर जनपद गाजीपुर व भदोही के बीच कबड्डी के पहले मैच की शुरूआत की। इसमें गाजीपुर की टीम ने जीत दर्ज की। प्रतियोगिता में वाराणसी जोन की नौ टीम मिर्जापुर, भदोही, बलिया, मऊ, आजमगढ़, गाजीपुर, चंदौली, जौनपुर व वाराणसी की प्रतिभाग कर रही है।
टेबल-टेनिस के लिए चयन-ट्रायल 13 अगस्त को
मिर्जापुर। खेल निदेशालय लखनऊ व उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस संघ के समन्वय से आयोजित प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालक व बालिका प्रतियोगिता के लिए चयन-ट्रायल किया जाना है। यह जानकारी देते हुए क्रीड़ा अधिकारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि सब जूनियर बालक व बालिका प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय चयन-ट्रायल 13 अगस्त को सुबह 10 बजे सेठ द्वारका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेंटर विंध्याचल में होगा। मंडल स्तरीय चयन-ट्रायल भी यहीं पर दोपहर डेढ़ बजे से होगा। चयनित खिलाड़ी प्रयागराज अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कांपलेक्स में 17 से 19 अगस्त तक होगा।