फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Get back the money of the poor invested in fake companies

फर्जी कंपनियों में लगा गरीबों का पैसा वापस कराएं

Fri, 07 Jan 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Get back the money of the poor invested in fake companies
मिर्जापुर। जिले की तहसीलों पर शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर कार्यकर्ताओं ने फर्जी फाइनेंस कंपनियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। नगर में सदर तहसील के स्थान पर जिला मुख्यालय पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजन पाठक के नेतृत्व में ज्ञापन जिला अधिकारी को सौंपा गया। पार्टी के प्रदेश सचिव व जिला प्रभारी सत्यवीर सिंह ने कहा कि जनता का फंसा हुआ पैसा वापस दिलाया जाय। इस अवसर पर कांग्रेस जिला प्रवक्ता मिन्हाज अहमद, सुधाकर, सतीश मिश्रा, कंचन पांडेय, सरूप सिंह, संगीता तिवारी, विवेक सिंह, संजय यादव आदि मौजूद थे। चुनार : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष शिवकुमार पटेल के नेतृत्व में शुक्रवार को तहसील पहुंचकर राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी नीरज प्रसाद पटेल को सौंपा। जिलाध्यक्ष शिवकुमार पटेल ने कहा कि ऐसे मामलों में कार्रवाई कर धनराशि वापस कराई जाए। नगर अध्यक्ष आदित्य कुमार गुप्ता (पदयात्री), राजेश मिश्रा, तुलसी दास गुप्ता, गुलाब मिश्रा, विजय प्रकाश, विशाल यादव, महेंद्र, प्रभुनाथ त्रिपाठी सहित अन्य मौजूद रहे। लालगंज: शुक्रवार को कांग्रेसियों ने कथित दो बैंकों के घोटाले का आरोप लगाते हुए निवेशकों का धन वापस कराने की मांग की। छानबे ब्लाक अध्यक्ष रविशंकर तिवारी व लालगंज ब्लॉक अध्यक्ष शाहनवाज पठान के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने धरना प्रदर्शन किया। जिला पंचायत सदस्य कृष्ण गोपाल चौधरी, शिव शंकर पांडेय ,धर्मपाल आदि मौजूद रहे। राजगढ़। कांग्रेस पार्टी मड़िहान विधानसभा के ब्लॉक अध्यक्ष राजगढ़ शरद कुमार मिश्र, जय प्रकाश पटेल ब्लॉक अध्यक्ष पटेहरा व राहुल सिंह सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फर्जी फाइनेंस कंपनियों के खिलाफ उपजिलाधिकारी मड़िहान को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने वालों में शरद कुमार मिश्र, जयप्रकाश सिंह, राहुल सिंह, प्रवीण मिश्र, अनुज मिश्र, सतीश कुमार मिश्र शिवानी, चन्द्र कुमारी, राकेश कुमार, मोतीलाल, गोपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed