{"_id":"69f101bfa34359b9700f7ff7","slug":"get-100-of-livestock-vaccinated-before-the-rains-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-152692-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: बारिश से पहले शत प्रतिशत पशुओं का टीकाकरण कराएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: बारिश से पहले शत प्रतिशत पशुओं का टीकाकरण कराएं
विज्ञापन
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में बाढ़ क्षेत्र के लिए फ्लड स्टीयरिंग ग्रुप की बैठक हुई। उन्होंने बारिश से पहले पशुओं के शत प्रतिशत टीकाकरण का मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया।
डीएम ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि जिले में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा करके आवश्यक प्रबंधक और कार्रवाई करें।
उन्होंने बाढ़ निरोधक कार्यों पर बाढ़ के समय आवश्यक सामग्री कार्यस्थल पर पहुंचाने के लिए साधन उपलब्ध कराने, बाढ़ निरोधक कार्यों के क्षतिग्रस्त स्थल पर मरम्मत के लिए मजदूर और अन्य आवश्यक व्यवस्था, बाढ़ निरोधक कार्यों की सुरक्षार्थ आवश्यकता पड़ने पर पीएसी, पुलिस या होमगार्डस की ओर से पेट्रोलिंग का प्रबंध, बाढ़ से क्षतिग्रस्त स्थलों पर जहां रात्रि में भी कार्य करने की आवश्यकता हो, वहां बिजली का प्रबंधक, जलमग्न क्षेत्रों में वर्षा के पानी को निकालने के लिए पंप, डीजल और बिजली इत्यादि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने बाढ़ क्षेत्रों में पर्याप्त नाव की व्यवस्था करने को कहा। संवाद