फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Gem-studded chunri offered to Goddess Vindhyavasini.

Mirzapur News: मां विंध्यवासिनी को भेंट की रत्नजड़ित चुनरी

Mon, 12 Oct 2026 02:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Gem-studded chunri offered to Goddess Vindhyavasini.
रत्नजड़ित चुनरी को देखते जिला​धिकारी व श्रद्धालु, सोशल मीडिया - फोटो : सीसीटीवी फुटेज
मिर्जापुर। नवरात्र के प्रथम दिन रविवार को कोलकाता से आए श्रद्धालुओं ने मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन किया और उनके श्रीचरणों में हीरे व सोने से जड़ित चुनरी समर्पित की।
विज्ञापन

इस अवसर पर कोलकाता के व्यवसायी कमल कुमार दुगड़ के साथ उनके बड़े भाई तुलसी दुगड़, सुरेंद्र बोराड, सुशील पारेख, जय करण बच्छावत, विजय सिंह बावलिया और भाजपा पश्चिम बंग सहकारिता प्रकोष्ठ के सह प्रभारी भोला प्रसाद सोनकर उपस्थित रहे।
विज्ञापन

सभी श्रद्धालुओं ने मां के श्रीचरणों में शीश नवाकर परिवार, समाज एवं राष्ट्र की सुख-समृद्धि, शांति, खुशहाली और सर्वमंगल की कामना की।
जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने उनसे भेंट की। इस मौके पर जिला आबकारी अधिकारी ज्ञानेंद्र नाथ पांडेय उपस्थित रहे।
कमल कुमार दुगड़ ने कहा कि मां विंध्यवासिनी के पावन दरबार में उपस्थित होकर उनके श्रीचरणों में रत्नजड़ित चुनरी अर्पित करना सौभाग्य और आध्यात्मिक आनंद का विषय है। मां की कृपा से दर्शन और चुनरी समर्पण का दुगड़ परिवार का संकल्प पूरा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed