फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Gave the message of strengthening national unity by taking out Tiranga Yatra

Mirzapur News: तिरंगा यात्रा निकालकर राष्ट्रीय एकता मजबूत करने का दिया संदेश

Thu, 14 Aug 2025 01:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Gave the message of strengthening national unity by taking out Tiranga Yatra
​तिरंगा यात्रा निकालते भाजपा कार्यकर्ता।  - फोटो : संवाद
मिर्जापुर। स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय जनता पार्टी सहित विभिन्न सरकारी, गैर सरकारी संगठनों की ओर से बुधवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान स्वच्छता अभियान चलाया गया। तिरंगा यात्रा में लोगों को राष्ट्रीय ध्वज वितरित कर अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने का अनुरोध किया गया।
विज्ञापन

केबीपीजी कॉलेज की ओर से एनसीसी कैडेट्स की ओर से ''हर घर तिरंगा अभियान'' के तहत रैली निकाली गई। प्रोफेसर (कैप्टन) मकरंद जायसवाल ने कहा कि नौ अगस्त से आरंभ हुआ यह अभियान 15 अगस्त तक चलेगा। इसका उद्देश्य राष्ट्रीय एकता को मजबूत करना है।
विज्ञापन

पटेहरा में बीडीओ राजीव शर्मा ने तिरंगा यात्रा रवाना किया। जो ब्लॉक मुख्यालय से पटेहरा बाजार, दीपनगर बाजार से होते लल्लू मौर्या चौराहे से होकर चक मौजा गांव में घूमते हुए वापस ब्लॉक मुख्यालय पर आकर समाप्त हुई। मलुआ गांव स्थित वीर एकलव्य मंदिर पर जिला पंचायत सदस्य मनीष सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने झाडू लगाया। अदलहाट में भाजपा मंडल अध्यक्ष अनूप जायसवाल के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा गांधी चबूतरा से प्रारंभ होकर पैदल मार्च करते हुए पथरौरा मिल पर पहुंचकर समाप्त हुई। मुख्य अतिथि ओम प्रकाश केशरी चैयरमैन नगर पालिका परिषद अहरौरा व भाजपा नेता इंश पटेल ने सभी लोगों से 15 अगस्त पर अपने घरों पर तिरंगा लगाने का आह्वान किया। नरायनपुर में पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय परशुरामपुर में हर घर तिरंगा अभियान को प्रभारी प्रधानाध्यापिका और सुभाष सिंह ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा को रवाना किया। जिगना में ब्लॉक प्रमुख छानबे सुमन सिंह ने मौनी स्वामी इंटर कालेज परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों ने निकाली यात्रा
मिर्जापुर। स्वतंत्रता दिवस की 78वीं वर्षगांठ पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन से तिरंगा यात्रा को रवाना किया गया। इस दौरान एएसपी नगर नितेश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ओपी सिंह, क्षेत्राधिकारी यातायात शिखा भारती आदि रहीं। 39वीं वाहिनी पीएसी में सेनानायक नैपाल सिंह ने तिरंगा रैली को रवाना किया। इसमें सूबेदार मेजर मनोज सिंह, सहायक शिविरपाल दिवाकर राय , प्रभारी दलनायक ड्यूटी दल रुदल सरोज, विनय कुमार आदि रहे।


हर घर तिरंगा अभियान के तहत सेल्फी करें अपलोड



मिर्जापुर। हर तिरंगा अभियान का बुधवार से तृतीय चरण का आयोजन शुरू हुआ। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी के नेतृत्व में सिटी क्लब से तिरंगा यात्रा निकालकर ऐतिहासिक घंटाघर तक जाकर लोगों में देश के प्रति प्रेम भावना जागृत करने के लिए उद्बोधन कर जागरूक किया गया। डीएम पवन कुमार गंगवार ने सभी अधिकारियों, अध्यापकों, व्यवसायिक संगठनों, स्वंय सेवी संगठनों व जनपद के सभी नागरिकों से कहा कि राष्ट्रीय ध्वज व राष्ट्र के प्रति सम्मान तथा लोगो में देशभक्ति की भावना जागृत करने तथा तिरंगे के महत्व को युवा पीढ़ी व जन-जन तक पहुंचाना उद्देश्य हैं। कहा कि राष्ट्रीय एकता, अखंडता व भारत के गौरव का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज को अपने-अपने घरों पर फहराकर उसका फोटो या सेल्फी लेते हुए पोर्टल पर अपलोड करें। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी से कहा कि ग्राम स्तर पर अधिक से अधिक लोगो को अपने घरों पर तिरंगा फहराने व सेल्फी अपलोड करने को प्रेरित किया जाए। सीखड़ में भाजपा मंडल की ओर से स्वच्छता अभियान चलाकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्तंभ मगरहा पर मंडल अध्यक्ष विजय भारद्वाज पटेल के नेतृत्व में साफ-सफाई कर माल्यार्पण किया गया। कछवां में जमुआ चौराहा पर आजादी के महाननायकों, स्वतंत्रता सेनानियों और अमर वीर शहीदों की याद में भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन कुमार उपाध्याय स्वच्छता अभियान चलाया गया। ब्लॉक प्रमुख दिलीप सिंह ने कहा कि तिरंगे की शान में उठते कदमों ने यह संदेश दिया कि भारत के हर नागरिक के दिल में देश के प्रति अटूट प्रेम है। चेयरमैन मिताली जयसवाल ने कहा कि देश प्रेम से बढ़कर कुछ नहीं। इस अवसर पर संतोष तिवारी, मधुसूदन शर्मा, विंध्यवासिनी दूबे, प्रवेश सिंह, धर्मेंद्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article