फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Gautam first in two hundred meters race

दो सौ मीटर दौड़ में गौतम प्रथम

Thu, 25 Nov 2021 07:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 07:39 PM IST
विज्ञापन
Gautam first in two hundred meters race
पटेहरा गांव में बृहस्पतिवार को बेसिक शिक्षा परिषद विकास खंड कोन का 66 वीं ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजन हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख मीनाक्षी सिंह ने किया।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय के 50 मीटर दौड़ में गौतम निषाद प्रथम व सचिन दूबे द्वितीय रहे। 100 मीटर दौड़ में गौतम निषाद प्रथम, रमन द्वितीय रहे। पूर्व माध्यमिक विद्यालय की 100 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में संदीप वनवासी प्रथम, गुलशन शर्मा द्वितीय व बालिका वर्ग में 100 मीटर में निधि सिंह प्रथम व सृष्टि द्वितीय रहीं। पूर्व माध्यमिक विद्यालय मनौआ के बच्चों का पी टी बहुत ही सराहनीय रहा। कबड्डी प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय में न्याय पंचायत बल्लीपरवा प्रथम व हुसेनीपुर न्याय पंचायत द्वितीय रहा बालिका वर्ग में कबड्डी में हुसैनी पुर प्रथम व चील्ह द्वितीय रहा। 200 मीटर दौड़ में चील्ह न्याय पंचायत प्रथम व हुसेनीपुर द्वितीय रहा। बालिका वर्ग में बल्लीपरवा प्रथम व हुसैनी पुर द्वितीय रहा। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार खण्ड शिक्षा अधिकारी कोन बृजेश कुमार सिंह की ओर से वितरित किया गया। प्रतियोगिता के दौरान रमाकान्त दूबे, रामबहादुर यादव, खुशियाल यादव, अखिलेश सिंह, अली हुसैन अंसारी, धर्मपाल सिंह, प्रदीप कुमार सिंह, लता त्रिपाठी, बृजबाला सिंह, अमरेश शुक्ला, विनय सिंह, सर्वेश सिंह, भानुप्रताप व आशुतोष त्रिपाठी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विवेक कुमार पाठक ने किया।
विज्ञापन

पड़री, विकास खंड पहाड़ी के पूर्व माध्यमिक विद्यालय पड़री परिसर में ब्लाक स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता में दौड़, कबड्डी, गोला फेंक, पीटी, योग, जिम्नास्टिक, सांस्कृतिक आदि का आयोजन किया गया। जिसमें छह न्याय पंचायत स्तर के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्र एवं छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इसमें मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी सदर चंद्रभानु सिंह व खंड शिक्षा अधिकारी शशांक शेखर शुक्ल द्वारा मशाल को हरी झंडी देकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय भगेसर के सलीम को प्रथम स्थान तथा बालिका वर्ग में कठिनई की रेशमा पाल प्रथम रही। निर्णायक मंडल में नन्हेलाल, अखिलेश सिंह, शशि भूषण सिंह, प्रशांत सिंह, अंगद सिंह, श्वेता त्रिपाठी, प्रिया मिश्रा, माता प्रसाद सिंह ,राजनाथ तिवारी, राजेश चौबे, चंद्र प्रकाश तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed