फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Ganja comes from Odisha and Kanpur, consumed in MP and Purvanchal

Mirzapur News: ओडिशा और कानपुर से आता है गांजा, एमपी और पूर्वांचल में होती खपत

Mon, 16 Feb 2026 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Ganja comes from Odisha and Kanpur, consumed in MP and Purvanchal
मिर्जापुर। पूर्वांचल में मिर्जापुर मानो मादक पदार्थ बिक्री का गढ़ बन गया है। इसका अंदाजा इसी से लगा सकते है कि गांजा तस्करी के आरोपी के घर ईडी ने छापेमारी की है। जो मिर्जापुर से अन्य प्रदेशों में गांजा तस्करी का नेटवर्क चला रहा है। जिले के गांजा तस्कर से ओडिशा और कानपुर से गांजा मंगाते हैं और मध्य प्रदेश के साथ पूर्वांचल के अन्य जिलों में सप्लाई करते हैं। ओडिशा से आने वाली गांजा की गाड़ियां बॉर्डर के थानों से जिले में प्रवेश होता है और वहां से पूरे जिले के साथ अन्य स्थानों पर सप्लाई होती है।
विज्ञापन

पुलिस कभी कभी गांजा लेकर आने वाले वाहन चालकोें को पकड़ती है पर जिले में गांजा तस्करी का नेटवर्क चलाने वाले पुलिस की पकड़ में नहीं आते। उनके ऊपर पूर्व में गांजा तस्करी की प्राथमिकी दर्ज है इसके बाद भी उनपर शिकंजा नहीं कसा जा रहा है। जिस बनारसी गुप्ता के घर पर ईडी की टीम ने छापामारा। उसके ऊपर लालगंज थाना में 2013 और 2022 में एनडीपीएस एक्ट की प्राथमिकी दर्ज थी। इसके बाद भी वह यहां से छत्तीसगढ़ और प्रयागराज तक कई क्विंटल गांजा सप्लाई कर रहा था। इसी तरह जिले में देहात कोतवाली के चंइर्दपुर, चुनार कोतवाली क्षेत्र में गांजा सप्लाई के बड़े तस्कर मौजूद हैं। जिन पर कार्रवाई नहीं हो रही है। ये लोग पूर्वांचल के जिलों में गांजा सप्लाई करते हैं।
विज्ञापन

जिगना के रास्ते आता है गांजा, विंध्याचल से जाता एमपी
जिले के प्रयागराज बॉर्डर पर स्थित जिगना थाना से होकर गांजा जिले में प्रवेश करता है। जिगना के रास्ते आने वाली गांजा की खेप को जिगना के गौरा और विंध्याचल थाना क्षेत्र के नदनी, विरौरा गांव में छिपाकर रखा जाता है। यहां पर कानपुर और बिहार से गांजा मंगाया जाता है। इसे मध्य प्रदेश और जिले सप्लाई किया जाता है। इसके आलावा जिले के बार्डर अदलहाट, अहरौरा, जमालपुर, ड्रमंडगंज के रास्ते भी गांजा आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांजा तस्कर भी अपनाते हैं अलग-अलग तरकीबें
गांजा तस्कर तस्करी करने के लिए अलग-अलग तरकीब अपनाते हैं। कार में गांजा ले जाते समय दरवाजे के अंदर जगह बनाकर और सीट के नीचे छिपाकर ले जाते है। ट्रक में प्याज की बोरियों के बीच और कबाड़ बोरियो के बीच छिपाकर ले जाते समय गांजा तस्कर पकड़े गए है।
हेरोईन तस्करी का गढ़ है विंध्याचल
विंध्याचल धार्मिक क्षेत्र है पर यहां पर मादक पदार्थ हेरोइन की सप्लाई होती है। विंध्याचल में हेरोइन तस्करी पर तो केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल तक अंगुली उठा चुकी हैं। इसके बाद तत्कालीन थाना प्रभारी को हटाया गया था। हेरोइन की तस्करी के लिए बच्चों का भी लगाया जाता है। ताकि पुलिस कार्रवाई न कर सके।

हर थाना क्षेत्र में दो थोक व पांच अधिक फुटकर तस्कर
देहात कोतवाली क्षेत्र के चंदईपुर, अर्जुनपुर, लोहंदी, गुरसंडी, धौरुपुर में गांजा बिकता है। कछवां थाना क्षेत्र के 10 स्थानों पर गांवों में चोरी छिपे गांजा की बिक्री की जा रही है। क्षेत्र में छोटे-बड़े कई गांजा तस्कर हैं। सक्तेशगढ़ में पुलिस चौकी क्षेत्र में लालपुर, सक्तेशगढ़ बाजार में पुड़िया में गांजा बिकता है। अहरौरा क्षेत्र के कुदारन, बाराडीह, बेलखरा, बौलिया पोखरा, डीह, पट्टीकला, फ्लाई ओवर के नीचे, पियरवा पर के इलाकों में फुटकर गांजा चोरी छिपे बिक्री होती है। पड़री क्षेत्र में डगमगपुर, सिंधोरा, देवाही, पड़री बाजार, तिगोड़ा, कोटवा, अघवार, धनहि, गदैयानाला, गोपालपुर, दादीराम, आदि स्थानों पर गांजा बिक रहा है। पूरे क्षेत्र में प्रतिदिन 8 से 10 किलो गाजा की बिक्री की जा रही है। चील्ह में हनुमान नगर, चेतगंज, श्री पट्टी, भोगांव, गहिया, भटेवरा, मुजेहरा गांव में गांजा बिकता है। चुनार में नगर एवं उसके आसपास 8-10 स्थानों पर फुटकर गांजा की बिक्री होती है। हलिया क्षेत्र के कोटार, अहुगी खुर्द, देवरी, नौगवा गांव में गांंजा की बिक्री होती है। अदलहाट क्षेत्र के रानीबाग, रसूलपुर, खजुरौल, बिक्सी, भुईली खास, बड़भुईली, रामपुर, पौनी बैरियर में कई स्थानों पर चोरी छिपे गांजा बिक रहा है। इन स्थानों का वीडियो वायरल होने पर कार्रवाई होती है।
मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई हो रही है। संगठित गिरोह के लाेगों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। सभी थाना क्षेत्र में मादक पदार्थ गांजा, हेरोइन व अवैध शराब बेचने वालों को चिह्नित किया जा रहा है। जिन पर कार्रवाई की जा रही है। जो लोग बच्चों के माध्यम से प्रलोभन देकर ये काम करा रहे है उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।-अपर्णा रजत कौशिक, पुलिस अधीक्षक
---------------------------
गांजा की खबर का जोड़
30 से अधिक तस्कर व 10 क्विंटल से अधिक पकड़ाया गांजा
मिर्जापुर। गांजा तस्करों पर के खिलाफ पुलिस ने भी कार्रवाई की है। 2025 में 30 से अधिक गांजा तस्कर पकड़े गए। इनके पास से 10 क्विंटल से अधिक गांजा बरामद किया गया। इसमें तीन चार बड़ी कार्रवाई हुई है। इमसें अदलहाट और देहात कोतवाली पुलिस ने बड़ी मात्रा में गांजा बरामद किया है।

केस स्टडी-
केस-वन

अदलहाट पुलिस ने दो दिन पहले ही 261 किलो गांजा के साथ तीन तस्कराें को पकड़ा था। जिसकी कीमत ढाई करोड़ रुपये है। तस्कर ट्रक में कबाड़ की बोतल के बीच गांजा छिपाकर ले जा रहे थे। गांजा को उन्नाव जिले का प्रधान मंगाया था।

केस-दो
नवंबर 2025 में विंध्याचल पुलिस ने ओझला पुल दुधनाथ तिराहे के पास चार पहिया दो वाहन से 100 किलो गांजा बरामद किया। साथ ही दो अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर को पकड़ा। बरामद गांजा की कीमत 50 लाख रुपये थी।



केस- तीन

जनवरी माह में देहात कोतवाली पुलिस ने उड़िया से गांजा लेकर आ रहे कार सवार को पकड़ा था। उनके पास से 28 किलो गांजा बरामद हुआ था। जो प्रतापगढ़ और जौनपुर के लिए गांजा लेकर जा रहे थे।

केस-चार
नवंबर 2025 में देहात कोतवाली क्षेत्र में करनपुर–समोगरा अंडरपास के पास से तस्कर रजनीश द्विवेदी उर्फ लालू, निवासी जयनापुर, अंबेडकर नगर को गिरफ्तार किया गया था। एसटीएफ ने कार से 69 किलो गांजा बरामद किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed