{"_id":"5e31d8538ebc3e4ae07e98bb","slug":"ganga-yatra-cm-mirzapur-mirzapur-news-vns507796188","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री गंगा यात्रा 2","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री गंगा यात्रा 2
विज्ञापन
जीआईसी ग्राउंड में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री का स्वागत करते भाजयुमो कार्यकर्ता।
- फोटो : MIRZAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। गंगा यात्रा में शामिल होने आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जीआईसी में मंच से कहा कि हमारा प्रयास है कि हर घर तक शुद्ध पानी पहुंचे। इसके लिए नौ हजार करोड़ रुपये बुंदेलखंड क्षेत्र को दिया जा चुका है। दूसरे चरण में मिर्जापुर और सोनभद्र के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई है। इसके लिए छह हजार करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। जल्द ही योजना पर काम शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही नए सत्र में सोनभद्र में नए मेडिकल कालेज को स्वीकृति प्रदान करने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बाणसागर परियोजना 1973 से लंबित थी। उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले के लोग लटकाते थे, भटकाते थे भ्रष्टाचार का जरिया बनाते थे, इसके लिए मौजूदा सरकार ने एक झटके में पैसे देकर योजना को पूरा कर दिया और इसे लोकार्पित करा दिया गया। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि न केवल समस्याओं को उठा रहे हैं बल्कि उसे पूरा करा रहे हैं। जनता से सहयोग की अपील की।
जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मां गंगा लुप्त होकर पूरे धाम को रेगिस्तान बनातीं, इसके पहले देव योग से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गंगा को स्वच्छ-निर्मल, अविरल बनाने के लिए भगीरथ प्रयास कर रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आधुनिक भगीरथ हैं। नमामि गंगे परियोजना के माध्यम से सीएम ने गंगा की अविरलता, निर्मलता के लिए किए जा रहे प्रयास पर विस्तार से चर्चा की। कहा कि मां गंगा हमारी आस्था ही नहीं अर्थव्यवस्था का भी आधार हैं।
विज्ञापन
राजा भगीरथ ने मां गंगा को धरा पर उतारकर, पूर्वजों की मुक्ति के लिए गंगा सागर तक ले गए। आधुनिक भगीरथ के रूप में पीएम मोदी का आगमन हुआ है। उन्होंने निर्मलता के लिए पूरी ताकत लगाई है। हम सब का दायित्व बनता है कि प्रधानमंत्री के अभियान के साथ जुड़ें। गंगा यात्रा के जरिए गंगा मैदान, गंगा तालाब, जैविक खेती को विकसित करने के साथ ही ब्रांडिंग के लिए अभियान शुरू किया गया है। कार्यक्रम में सीएम के साथ ही कई वक्ताओं ने प्रधानमंत्री के मां गंगा ने बुलाया है-के निहितार्थ को समझाया।