फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Ganga Ghat is lit with lamps on Dev Deepawali

देव दीपावली पर दीयों से जगमग रहे गंगा घाट

Sat, 20 Nov 2021 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Ganga Ghat is lit with lamps on Dev Deepawali
कचहरी घाट में देव दीपावली अवसर पर दीप व झालर से सजा। - फोटो : MIRZAPUR
कार्तिक पूर्णिमा पर शुक्रवार की धूमधाम से देव दीपावली मनाई गयी। शाम होते ही कचहरीघाट समेत अन्य प्रमुख गंगाघाट रोशनी से नहा उठे। जलते दीयों की गंगा पड़ रही प्रतिबिंम अनुपम छटा बिखेर रही थी। दूर से देखने पर ऐसा प्रतीत हो रहा था मानों जैसे जमीन पर तारे ही उतर आए हों।
विज्ञापन

गंगा सेवा समिति की ओर से कचहरीघाट पर आयोजित दीपोत्सव में दीयों और रंगोली से घाट को सजाया गया। दीप महोत्सव का नजारा देखने के लिए नगर के कचहरीघाट, पक्काघाट, संकठा घाट, बाबाघाट समेत अन्य प्रमुख घाटों पर हजारों की संख्या में दर्शक उमड़ पड़े। कचहरीघाट की ओर जाने वाले मार्ग पर मेले जैसा नजारा दिखा। दीपोत्सव में गंगा के उस पर कोन विकास खंड के कई घाटों पर दीपोत्सव मनाया गया। गंगा के किनारें कई किलोमीटर दायरे में जगमगाते दीप लोगों के आकर्षण के केंद्र बने रहे। कचहरीघाट पर आयोजित दीपोत्सव में संयोजक सूर्यदेव गुप्ता, पवन कुमार त्रिपाठी, गणेश श्रीवास्तव, शिव उपाध्याय, अशोक बिहारी, संतोष सेठ, राजाराम, मुन्ना पंडित, अखिलेश पांडेय आदि उपस्थित रहे। चुनार: नयनागढ महोत्सव समिति की ओर से उत्तरामुखी गंगातट पर शुक्रवार की शाम धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित देव दीपावली कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक अनुराग सिंह ने दीपदान कर किया। नयनागढ महोत्सव समिति के साथ ही किला घाट पर चुनार क्लब, चुनार ओलम्पिक, मौजी जियरा एसोसिएशन व मां चरणाद्रिगण संस्था के सदस्यों की ओर से 11000 दीपों का दीपदान किया गया। इस दौरान नयनागढ महोत्सव समिति के इ. सभाजीत सिंह, दिनेश सिंह पटेल, रामदुलारे प्रजापति, अखिलेश सिंह, दंत चिकित्सक श्रीप्रकाश श्रीवास्तव, रफीक आलम, सूर्यबली यादव, सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, चुनार क्लब के सर्वेस कुमार, सुरेश कुमार, अभिषेक, अंकुर, चुनार ओलम्पिक के अफसर अली, मौजी जियरा एसोसिएशन के कुशवाहा दीप मौर्य मां चरणाद्रिगण के कैलाशनाथ प्रजापति सहित अन्य सदस्य सहयोग में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed