{"_id":"688f314686b0ef8b1d057199","slug":"ganga-crosses-danger-mark-in-mirzapur-water-level-reaches-1978-record-100-villages-submerged-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Flood: यूपी के इस जिले में गंगा खतरे के निशान के पार, 1978 के रिकॉर्ड की तरफ पानी; 100 से अधिक गांव डूबे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Flood: यूपी के इस जिले में गंगा खतरे के निशान के पार, 1978 के रिकॉर्ड की तरफ पानी; 100 से अधिक गांव डूबे
Sun, 03 Aug 2025 03:23 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sun, 03 Aug 2025 03:23 PM IST
सार
Flood in UP: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में बाढ़ का कहर शुरू हो गया है। यहां करीब 100 डूब चुके हैं। आबादी क्षेत्र में पानी घुसने से जनजीवन प्रभावित हो गया है। लोग एक स्थान से दूसरे स्थान पर जा रहे हैं।
विज्ञापन
मिर्जापुर में बाढ़ का कहर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Flood in Mirzapur: मिर्जापुर जिले में गंगा रौद्र रुप धारण कर ली हैं। रविवार को खतरे के निशान से 25.60 सेंटीमीटर ऊपर पानी बह रहा है। जिले में खतने का निशान 77.724 मीटर है।
विज्ञापन
शनिवार को दोपहर 12 बजे दो सेंटीमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से पानी बढ़कर जलस्तर 77.980 मीटर पहुंच गया है। गंगा में बढ़ाव की दशा को देखकर कहीं 1978 के रिकार्ड को न छू ले तटवर्ती क्षेत्रों में बसे लोग आशंकित हैं।
विज्ञापन
बाढ़ से गंगा के तटवर्ती क्षेत्रों में सदर, चुनार तहसील क्षेत्र में आठ ब्लाकों के 100 से अधिक गांव बाढ़ प्रभावित हैं। बाढ़ के पानी से जहां 100 से अधिक गांव जहां चारो तरफ से घिर गया है वहीं संपर्क मार्गो पर तीन से चार फिट पानी आ जाने से संपर्क टूट गया है। आने-जाने के लिए लोगों को नाव का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन
कोन ब्लाक में हरसिंहपुर, मल्लेपुर बाढ़ के पानी से पूरी तरह से घिर गया है। पानी तिलठी से आगे पहुंच गया है। तिलठी में भी कई घरों में पानी प्रवेश कर गया है। बाढ को देखते हुए ग्रामीण घर बार छोड़कर बाल बच्चे सहित कहीं सुरक्षित ठिकाने पर निकल रहे हैं। छानबे, मझवां, सीखड़, सिटी, पहाड़ी व नारायनपुर तीन सौ बिगहा से अधिक फसलें जलमग्न हो गई हैं। बाढ़ राहत केंद्रों पर प्रशासन मुस्तैद है। जिले से लेकर ब्लाक स्तर के अधिकारी और कर्मचारी नजरें गड़ाए हुए हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन