फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Gang rape case against four accused

Mirzapur News: चार आरोपियों पर सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा

Thu, 20 Mar 2025 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Gang rape case against four accused
हलिया। क्षेत्र के जंगल में युवती के साथ दुष्कर्म के प्रयास का वीडियो वायरल होने के बाद पीडिता मेडिकल कराया गया। मेडिकल रिपोर्ट और उसके बयान के आधार पर पुलिस ने बुधवार को चारों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले के तीन आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

16 मार्च को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुुआ था, जिसमें एक युवती के साथ तीन युवक दुष्कर्म का प्रयास कर रहे थे। वहीं, चौथा आरोपी घटना का वीडियो बना रहा था। मामले में छेड़खानी, आईटी एक्ट आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मुठभेड़ में मुख्य आरोपी पिंटू पाल को गिरफ्तार कर लिया था। बाद में दो आरोपी दीपक भट्ट और विवेक पाल निवासी सोनगढ़ा भी गिरफ्तार किए गए, जिन्हें बुधवार को जेल भेज दिया गया। चौथा आरोपी आजाद अभी फरार चल रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को हलिया पुलिस मध्य प्रदेश से पीड़िता और उसके परिजनों को लेकर आई थी। उसका मेडिकल कराने के साथ बयान दर्ज किए गए। मेडिकल रिपोर्ट और बयान के आधार पर बुधवार को पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी। एएसपी आपरेशन ओपी सिंह ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट और बयान के आधार पर मुकदमे में सामूहिक दुष्कर्म की धारा बढ़ाई गई है। चौथे आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed