फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Ganesh Festival: Tableaux captivated the mind, the musical waves enthralled the audience

गणेश महोत्सव : झांकियों ने मोहा मन, स्वर लहरियों ने श्रोताओं को झुमाया

Mon, 01 Sep 2025 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Ganesh Festival: Tableaux captivated the mind, the musical waves enthralled the audience
अटल चौक पर जागरण में उमड़े श्रोता।- संवाद।
विंध्याचल। अटल चौक पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री गणेश महोत्सव पूजा समिति की ओर से (अटल चौक के राजा) गणेश जी की प्रतिमा स्थापना व महोत्सव का आयोजन हुआ। समिति की ओर से शनिवार को भव्य जागरण का आयोजन किया गया, इसमें हजारों की संख्या में श्रोता देर रात तक भक्ति गीतों पर झूमते रहे। उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सोहनलाल श्रीमाली ने भगवान गणेश जी का दर्शन-पूजन कर जागरण कार्यक्रम में सहभागिता की। वहीं, विधायक रत्नाकर मिश्रा भगवान गणेश के दर्शन के लिए पहुंचे। जागरण में शंकर-पार्वती, राधा-कृष्ण, महाकाली, बजरंगबली सहित विभिन्न देवी-देवताओं की झांकियां प्रस्तुत की गईं। भजन-कीर्तन की मधुर स्वर लहरियों ने भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। श्री गणेश महोत्सव पूजा समिति के अध्यक्ष प्रवीण बरनवाल उर्फ डब्बू ने बताया कि साल 2016 से समिति द्वारा अटल चौक पर राजा गणेश जी की प्रतिमा स्थापना की जा रही है, हर वर्ष यह आयोजन पूरे श्रद्धा व धूमधाम से मनाया जाता है। इस दौरान प्रवीण बरनवाल, रिंकू अग्रहरि, सुमित जायसवाल, आशुतोष मोदनवाल, शालू मोदनवाल, दलजीत गुप्ता, कृष्णानंद जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



गणपति बप्पा के जयकारे से गूंजायमान रहा सराफा बाजार
चुनार। गणेश चतुर्दशी पर चुनार का सराफा बाजार गणपति बप्पा के जयकारों से गूंज उठा। शनिवार को सराफा मंडल परिवार की ओर से आयोजित श्रीगणेश पूजनोत्सव में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। दोपहर से शुरू होकर रात तक चलने वाले भंडारे में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। पिछले सात वर्षों से लगातार यह पूजन व भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। व्यवस्था में सुजीत यादव, अंशू सेठ, राज रस्तोगी, राजेश जायसवाल लाली, पवन सेठ और राजू सेठ सहित अन्य जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed