फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Ganesh Festival begins with Dhum Dham

धूम धाम के साथ शुरू हुआ गणेश महोत्सव

Sat, 26 Aug 2017 12:24 AM IST
mirzapur news
mirzapur news Updated Sat, 26 Aug 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
Ganesh Festival begins with Dhum Dham
आराधना
 नगर म ें धूम धाम के साथ शुरू हुआ गणेश महोत्सव। जगह जगह स्थापित किए गए गौरी गणेश। एक दत दयावंत चार भुजाधारी के स्थापित अद्भुत प्रतिमा का दर्शन कर भक्त निहाल हो गए।
विज्ञापन

 नगर में कई स्थानों पर गणेश प्रतिमा स्थापित किया जाता है। धुंधीकटरा में मराठा सेवा समिति के तत्वाधान में गणेश प्रतिमा को स्थापित किया जाता है। दो सौ के समूह में रहने वाले महाराष्ट्र के भक्तों द्वारा लगातार 31वें साल गणेश प्रतिमा को स्थापित किया गया है। समिति के लोगों ने बताया कि वह एक सप्ताह तक काम काज छोड़कर विनायक की भक्ती में लीन रहते हैं। मराठा समिति ट्रांसपोर्ट के जरिए मुम्बई से गणेश की प्रतिमा को लाते हैं। इस बार छ: फुट की प्रतिमा स्थापित की गई है। सुबह और शाम के वक्त सिद्घी विनायक को उनके मनपसंद मोदक का भोग लगाया जाता है। इस दौरान भक्तों में प्रतिदिन प्रसाद वितरण किया जाता है। समिति के सदस्यों के सहयोग से 28 अगस्त को भंडारा का आयोजन किया गया है। एक सप्ताह महोत्सव मनाने के बाद 31 अगस्त को मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम किया जाएगा। इस दौरान बबलू, उदय, सुशांत, पिंटू, शंकर व मानिक आदि मौजूद रहे। शिवलाल अवस्थी ने पूजा अर्चना की।
विज्ञापन

 नगर के लोहिया स्थित डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल में गणेश चतुर्थी के अवसर पर शुक्रवार को गणेश भगवान की प्रतिमा स्थापित की गई। इस दौरान हास्टल में रह रहे छात्र छात्राओं ने गणेश महोत्सव में पूजा पाठ व आराधना की। इस मौके पर संस्था के डायरेक्टर अपराजिता सिंह, अमरदीप सिंह, अंशु शर्मा व छात्रों में ऐंजल गुप्ता, तान्या, ध्रुव अग्रवाल, दीपक नायर, धनंजय केशरवानी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 क्षेत्र के खैरा बाजार में गणेशोत्सव समिति के ततवावधान में गणेशोत्सव मनाया गया। भक्तों द्वारा गणेशजी की भव्य मूर्ति स्थापना और विधि विधान से पूजन अर्चन किया गया। पंडित मदन पांडेय ने पूजन अर्चन और भक्तों को प्रसाद वितरण किया। पूजा पाठ में ग्रामीण खासकर महिलाओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। इस दौरान राकेश पांडेय, रामू जायसवाल, जीउत केशरी, उमाशंकर राजभर, धर्मेंद्र, गोलू, लक्ष्मण केसरी,  अंकेश पांडेय भक्तों की सेवा में लगे रहे।       
अमित तिवारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed