फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Gandhi and shashtri ji remembered

जयंती पर याद किए गए गांधी व शास्त्री जी

Sat, 03 Oct 2015 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो मिर्जापुर।
अमर उजाला ब्यूरो मिर्जापुर। Updated Sat, 03 Oct 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
Gandhi and shashtri ji remembered
महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री जयंती पर शुक्रवार को आयुक्त विंध्याचल मंडल अनिल कुमार ने आयुक्त कार्यालय पर ध्वजारोहण किया। उन्होंने कहा कि गांधीजी के अथक प्रयासों के चलते हमें आजादी मिली है। आजादी की रक्षा करना और देश को विकास के पथ पर ले जाना हर भारतीय का कर्तव्य है।
विज्ञापन

कांग्रेसजनों ने महात्मा गांधी की जयंती को अहिंसा दिवस के रूप में मनाया। साथ ही जिले में कई स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। सांसद अनुप्रिया पटेल ने रेलवे स्टेशन पर साफ सफाई कर लोगों को जागरूक किया। वहीं बच्चों ने स्कूलों से प्रभात फेरी निकाली। साथ ही भरुहना से कलेक्ट्रेट परिसर तक दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें युवाओं ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने कहा कि गांधीजी ने छुआछूत को समाप्त करने  में विशेष भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि शास्त्री जी ने सादगी का संदेश दिया। अपर आयुक्त माताफेर ने गांधीजी के जीवन पर प्रकाश डाला। उप निदेशक सूचना विनोद पांडेय ने गांधीजी के कृतित्व पर विचार व्यक्त किया। जिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट पर ध्वजारोहण किया। उन्होंने कहा कि गांधीजी के त्याग, तपस्या और परिश्रम के बल पर देश को आजादी मिली। उन्होंने गांधी घाट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। अपर जिलाधिकारी विजय बहादुर ने लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर प्रकाश डाला। लोहंदी स्थित गांधी शताब्दी महावीर प्रसाद नेत्रालय में नेत्र शिविर में आयुक्त और जिलाधिकारी ने गांधीजी के विचारों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट आनंद कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी अशोक कुमार, बैकुंठ नाथ गुप्ता, डा रमेश चंद्र दुआ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed