{"_id":"5a341a8c4f1c1b68678c2181","slug":"gajanand-mahadevs-annual-festival-celebrated-with-pomp","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मना गजानंद महादेव का वार्षिकोत्सव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मना गजानंद महादेव का वार्षिकोत्सव
mirzapur news
Updated Sat, 16 Dec 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिटी ब्लॉक के गजानंद महादेव मंदिर के वर्षिकोत्सव पर भव्य श्रृंगार, पूजन, आरती एवं भजन के साथ विशाल भंडारा अयोजित हुआ। इस अवसर पर महाकाली महिला मंडल द्वारा गीत-नृत्य का आस्थापूर्ण कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस दौरान पुष्पों की वर्षा भी हुई।
शुक्रवार को गजानंद महादेव एवं नारायण की भव्य प्रतिमा को पुष्पों से सजाया गया। इस मौके पर मंदिर परिसर को फूल मालाओं से सजाया गया था। आसपास के इलाकों से जुटे ग्रामीण, साधु, संत एवं महात्माओं की मौजूदगी तथा उनके पूजन के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ। एक तरफ विशाल भंडारा तो दूसरी ओर भजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में गांव के श्रद्धालु नर-नारी उमड़ पड़े। लोकगीत एवं भजन गायिका रानी सिंह ने अपने भक्ति भजनों गणेश वंदना, देवघर चल के देख पतरको, बड़ा मजा आए बम भोला के भजन पर लोग झूमने लगे। सोनम द्वारा प्रस्तुत काली-नृत्य पर पूरा गांव मां काली की जयकारा लगाने लगा। इसक अलावा महिला गायिकाओं में माधुरी केसरवानी, शिवानी कुमारी, श्रेया, रेखा चौरसिया, पिंकी शर्मा, शकुंतला केशरी आदि ने भी अपनी प्रस्तुति दी। साहित्यकार सलिल पांडेय ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से सामाजिकता एकता मजबूत होती है। साकेत पांडेय ने कार्यक्रम में सहयोग दिया। मंदिर के व्यवस्थापकों में पुरुषोत्तम गिरी, तपेश गिरी, कैलाश गिरी, पवन गिरी, राकेश गिरी, रमेश गिरी, बालकुमार पंडा, शीतला प्रसाद यादव, बाबा आदि रहे ।