फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Fury among journalists due to the murder in Ballia

बलिया में हुई हत्या से पत्रकारों में रोष

Tue, 25 Aug 2020 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Fury among journalists due to the murder in Ballia
अदलहाट/नरायनपुर। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने मंगलवार को बलिया में पत्रकार रतन सिंह को बदमाशों की ओर से गोली मारकर हत्या कर दिए जाने की निंदा की। इससे पत्रकारों मे शोक की लहर दौड़ गई। ग्रापए के प्रदेश संगठन मंत्री महेंद्र नाथ सिंह के चरगोडा स्थित आवास पर दो मिनट का मौन रख कर दिवंगत पत्रकार को श्रद्धांजलि दी। पत्रकार की हत्या पर प्रदेश संगठन मंत्री महेंद्र नाथ सिंह ने कड़ी निंदा करते हुए हत्यारों की गिरफ्तारी, मृतक पत्रकार परिवार के परिजनों को 50 लाख रूपए का मुआवजा व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग की। इस दौरान मंडल अध्यक्ष हौसला प्रसाद तिवारी समेत अन्य मौजूद रहे। नरायनपुर,: बलिया में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार रतन सिंह के हत्या को लेकर आईडियल जर्नलिस्ट एसोशिएशन ने कड़ी निंदा की है। तत्काल हत्यारों की गिरफ्तारी किए जाने की मांग की है। एसोशिएशन के प्रदेश सचिव राजकुमार पटेल ने कहा कि विगत वर्षों में दर्जनों पत्रकारों की हत्याएं हो चुकी हैं। आज तक सरकार की ओर से कोई भी ठोस क़दम नहीं उठाया गया। जिससे हत्यारे बेखौफ होकर पत्रकारों की हत्या कर रहे हैं। जिससे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ में भय बना हुआ हैं। रोष व्यक्त करने वालों में अध्यक्ष रामकुमार सिंह,तहसील अध्यक्ष अमरजीत सिंह, आनंद कुमार आजाद, गुलाब सिंह आदि लोगों ने घटना की कड़ी निंदा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed