फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Funds of the scheme will accelerate the selection

योजना के धन से चुनरी बनाने में आएगी तेजी

Mon, 01 Mar 2021 09:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 09:25 PM IST
विज्ञापन
Funds of the scheme will accelerate the selection
मिर्जापुर। नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने सोमवार को एनआईसी में वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से प्रधानमंत्री स्वनिधि आत्मनिर्भर योजना के लाभार्थियों से बात की। उसने बताया कि सरकारी से मिली सहायता से वे रोजगार को और बढ़ाएंगी। योजना की समीक्षा की। साथ ही योजना के क्रियान्वयन की हकीकत को जानी।
विज्ञापन

उन्होंने लाभार्थी पथ विक्रेता गीता देवी से सीधे बात की। गीता देवी से पूछा कि वे दस हजार रुपये का क्या करेंगी। गीता देवी ने बताया कि वे चुनरी बनाती हैं। दस हजार की सहायता मिलने से काम को और बढ़ाएंगी। इससे वे विंध्याचल सहित अब वाराणसी में भी चुनरी भेजेंगी। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने जिले में वितरित ऋण और अन्य कार्रवाई के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि शासन की मंशानुरूप जरूरतमंद पथ विक्रेताओं को दस हजार का ऋण वितरण किया जा रहा है। वर्तमान समय में निर्धारित लक्ष्य 4900 के सापेक्ष अब तक 2884 लोगों को ऋण का वितरण किया गया है। एडीएम यूपी सिंह ने एक अन्य लाभार्थी निजाम से भी बात करने का प्रस्ताव किया लेकिन तब तक गोंडा जिले से बात शुरू हो गई थी। नगर विकास मंत्री ने हिदायत दिया कि निर्धारित लक्ष्य को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। पीओ डूडा प्रतिभा श्रीवास्तव, एडीएम यूपी सिंह, विनोद पांडेय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed