फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Full respect to workers in BJP

Mirzapur News: भाजपा में कार्यकर्ताओं का पूरा सम्मान

Sat, 11 Mar 2023 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Mar 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Full respect to workers in BJP
मिर्जापुर। बरौंधा कचार स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में शुक्रवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने बैठक कर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ताओं का पूरा सम्मान होता है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने संकल्प पत्र में जो वायदे किए थे, उन्हें डबल इंजन की सरकार पूरा कर रही है। कहा कि कई प्रदेशों में भाजपा की सरकार है। सभी प्रदेशों में हमारा संगठन मजबूती से अंतिम पायदान तक के लोगों के लिए काम कर रहा है। कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इसका उदाहरण हैं कि कार्यकर्ता को कितना सम्मान मिलता है। कहा कि कार्यकर्ता को बिना किसी दबाव के जनता के बीच जाकर सरकार उपलब्धियों के बारे में बताना है। साथ में प्रधानमंत्री मोदी के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के साथ काम करना है। संचालन जिला महामंत्री हरि शंकर सिंह पटेल और धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी अनामिका चौधरी ने किया।
विज्ञापन

---------------------
प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत हुआ
मिर्जापुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम आगमन पर जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेशचंद श्रीवास्तव व प्रदेश मंत्री सुभाष यदुवंश का भी स्वागत किया। बैठक में नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, सदस्य विधान परिषद श्याम नारायण सिंह (विनीत सिंह), जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कन्नौजिया, पूर्व जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सिंह, गंगासागर दूबे, मनोज जायसवाल, उत्तर कुमार मौर्य, अनिल सिंह, बालेन्दुमणि त्रिपाठी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज श्रीवास्तव, धनेंद्र पांडेय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed