फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Full cooperation in the struggle of advocates: Paresh Mishra

अधिवक्ताओं के संघर्ष में पूरा सहयोग : परेश मिश्र

Sat, 06 Jan 2024 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jan 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
Full cooperation in the struggle of advocates: Paresh Mishra
लालगंज। बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष परेश मिश्र ने कहा कि अधिवक्ता परिवार है। इस परिवार का संघर्ष प्रत्येक अधिवक्ता का है। तहसील स्तरीय मुद्दों के संघर्ष के लिए हमारा प्रत्येक कदम पर साथ रहेगा। उन्होंने ये बातें लालगंज तहसील के अधिवक्ता सभागार में शुक्रवार को विंध्य युवा अधिवक्ता समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार और संगठन के बीच दलाल बनने की जरूरत नहीं, सेतु बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने अधिवक्ताओं साथ हुई घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि सीतापुर और इलाहाबाद में अधिवक्ताओं के साथ जो घटनाएं हुईं, उनके लिए संगठन प्रत्येक स्तर पर संघर्ष किया है। ग्राम न्यायालय की न्यायाधीश जीनत परवीन ने कहा कि अधिवक्ता संगठन की सक्रियता नई ऊंचाई देगी और बार बेंच का न्यायिक सहयोग वादकारियों का न्यायिक प्रक्रिया को आगे बढ़ाएगी। तहसीलदार आशीष पांडेय ने कहा कि बार बेंच का समन्वय कानूनी प्रक्रिया में निर्णायक होता है। वरिष्ठ अधिवक्ता कैलाश पर त्रिपाठी ने कहा कि ग्राम न्यायालय का संचालन ब्लॉक के स्थान पर तहसील परिसर में किए जाने की जरूरत है। उपरौध अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने कहा कि अधिवक्ताओं के सामने अनेक चुनौतियां होती हैं।इसके लिए न्यायालय की अपनी भूमिका बनी रहती है।
विज्ञापन

नवनिर्वाचित अध्यक्ष धनेश्वर गौतम ने आभार व संचालन चंद्रदत त्रिपाठी द्वितीय और अध्यक्षता बापू उपरौध इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रबंधक कृष्णकांत दुबे ने किया। इसके पूर्व पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण किया। वक्ताओं में अरुण त्रिपाठी, श्याम नारायण यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र सिंह यादव , प्रभुनाथ द्विवेदी, केदारनाथ शुक्ला ने विचार रखें। नवनिर्वाचित पदाधिकारी में सचिव जयप्रकाश द्विवेदी ने पुष्प गुच्छ दिए और स्वागत भाषण जनार्दन प्रसाद मिश्रा किया।इस अवसर पर विजय मौर्य, अखिलेश मिश्र, मनोज द्विवेदी, बृजभूषण पांडेय, अपना दल स्वास्थ्य मंच के प्रदेश महासचिव डाॅ एसपी पटेल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed