फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   from shortcircuit fired in house

शार्ट सर्किट से मकान में लगी आग

Sat, 26 Nov 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Sat, 26 Nov 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
from shortcircuit fired in house
कोन ब्लॉक के चेतगंज में आग से जला सामान देखते ग्रामीण।
चील्ह क्षेत्र के चेतगंज निवासी एक व्यक्ति के मकान में शुक्रवार की दोपहर शार्ट सर्किट से लगी आग के चलते  पूरा मकान धू धू कर जल  गया। आग की घटना में नगदी, जेवरात समेत गृहस्थी का  सारा सामान जल कर नष्ट हो गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने अपना सबमर्सिबल पंप चला कर किसी तरह आग को बुझाया। आग से करीब चार लाख रुपये की क्षति होना  बताया जा रहा है।
विज्ञापन


जानकारी होने पर बेसिक शिक्षा एवं बाल विकास पुष्टाहार राज्यमंत्री कैलाश चौरसिया ने घटना स्थल का जायजा लिया। पीड़ित परिवार को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने का निर्देश देते हुए दस हजार रुपये का आर्थिक मदद के रूप में दी। इसके अलावा हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। चेतगंज महंगीपुर गांव निवासी कैलाश नाथ गुप्ता के अनुसार  शुक्रवार की दोपहर 12 बजे अचानक वोल्टेज बढ़ने से कमरे में रखा स्टेप लाइजर  जलने लगा।
विज्ञापन


कमरे में किसी के मौजूद न होने से आग बढ़ गई और धीरे धीरे पूरे  कमरे में फैल गई। जब तक लोग आग बुझाते तक आग की लपटें पूरे मकान को अपने आगोश  में ले चुकी थीं। मकान में आग लगने की खबर लगते ही परिवार के लोग बाहर  निकल कर भागे। फायर ब्रिगेड व चौकी पुलिस को सूचना दी लेकिन कोई नहीं पहुंचा। शोरगुल होने पर पहुंचे आसपास के लोगों ने सबमर्सिबल पंप चला कर आग को बुझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार के अनुसार आग से लड़की की शादी के लिए रखे 45 हजार रुपये, सोने का कंगन, मांगटीका, तीन अंगूठी, सोने का चेन, दो झाला, करधनी, पैजनी, कपड़ा, अनाज, समेत अन्य सामान जलने की  बात बताई जा रही है। घटना के बाद परिवार के लोगों को सिर छिपाने के लिए परेशानी हो रही है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed