फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   From light sensors to smart dustbins

Mirzapur News: लाइट सेंसर से स्मार्ट डस्टबिन तक आकर्षक मॉडल, 21 जिलों के 110 प्रतिभागी हुए शामिल

Thu, 16 Jul 2026 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
From light sensors to smart dustbins
विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों के मॉडल को देखते मुख्य अति​थि ।- संवाद।
विज्ञान, कला एवं सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी में नवोदय के छात्रों ने दिखाए नवाचार, एसडीएम ने बढ़ाया उत्साह
विज्ञापन

पटेहरा। ब्लॉक के जवाहर नवोदय विद्यालय, पटेहरा कला में बुधवार को विज्ञान, कला एवं सामाजिक विज्ञान की प्रदर्शनी में छात्रों ने लाइट सेंसर से लेकर स्मार्ट डस्टबिन तक आकर्षक मॉडल बनाए। प्राचार्य एसपी त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित प्रदर्शनी में 24 जिलों को आमंत्रित किया गया था, 21 जिलों के जवाहर नवोदय विद्यालयों से कक्षा छह से 12वीं तक के 110 छात्र-छात्राओं ने अपने नवाचारों का प्रदर्शन किया।

उद्घाटन मुख्य अतिथि मड़िहान के उपजिलाधिकारी संतोष कुमार ओझा एवं विशिष्ट अतिथि बेचन सिंह ने किया। प्रदर्शनी में छात्रों ने लाइट सेंसर, स्मार्ट डस्टबिन मॉनिटरिंग सिस्टम, कचरा प्रबंधन, कार्बन प्यूरीफायर, एसिड रेन के दुष्प्रभाव, कार्बन इमर्शन, संसद भवन सहित कई आकर्षक और उपयोगी मॉडल प्रस्तुत किए। एसडीएम ने हर मॉडल का अवलोकन कर विद्यार्थियों से उसकी कार्यप्रणाली और उपयोगिता की जानकारी ली। छात्रों ने आत्मविश्वास के साथ अपने मॉडल प्रस्तुत किए। उपजिलाधिकारी संतोष कुमार ओझा ने विद्यार्थियों को जिज्ञासु बने रहने, नए प्रयोग करने और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आगे बढ़कर देश के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर राम लखन मौर्य, कमलेश, वेद प्रकाश मिश्र, अनामिका भारतीय सहित विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed