फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Friend dies in accident, shocked student drinks pesticide and dies

Mirzapur News: सहेली की दुर्घटना में मौत, सदमे में छात्रा ने पी लिया कीटनाशक, मौत

Sat, 18 Apr 2026 01:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Friend dies in accident, shocked student drinks pesticide and dies
कछवां क्रिश्चियन अस्पताल में विषाक्त सेवन से मृत वंदना की फाइल फोटो। स्रोत- परिवार
प्रयागराज जिले के डाड़ी शाहपुर गांव की रहनेवाली थी वंदना
विज्ञापन

कछवां, मिर्जापुर। प्रयागराज में सहेली दीपा की सड़क हादसे में मौत होने से सदमे में आई छात्रा वंदना (17) ने बृहस्पतिवार की सुबह कीटनाशक का सेवन कर लिया। परिजन उपचार के लिए 40 किमी दूर कछवां के क्रिश्चियन अस्पताल लेकर आए। जहां उपचार के दौरान शुक्रवार की सुबह मौत हो गई।

प्रयागराज के डाड़ी शाहपुर निवासी मौजीलाल ने बताया कि पुत्री वंदना (17) 11वीं की छात्रा थी। उसकी सहेली दीपा और उसकी बड़ी मां सुशीला देवी की सड़क दुर्घटना में बुधवार को मौत हो गई। वंदना अपनी सहेली दीपा के घर गई। वहां से घर आने के बाद से वंदना गहरे सदमे में चली गई। बृहस्पतिवार की सुबह सात बजे घर में रखे कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। इसके बाद उसे उल्टी होने लगी। वह अचेत हो गई। आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया। जहां पता चला कि कछवां क्रिश्चियन अस्पताल में उसका बेहतर इलाज हो सकता है। वहां से 40 किलोमीटर दूर क्रिश्चियन अस्पताल ले आएं। जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को वंदना ने दम तोड़ दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष अमरजीत चौहान ने बताया कि कीटनाशक के सेवन से किशोरी की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed