फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Freedom fighter Ramniranjan Singh passed away in in mirzapur at the age of 13 he attacked on police station against British

मिर्जापुरः नहीं रहे स्वतंत्रता सेनानी रामनिरंजन सिंह, 13 साल की उम्र में अंग्रेजों के खिलाफ थाने पर बोला था धावा

Mon, 21 Jun 2021 07:51 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 21 Jun 2021 07:51 PM IST
सार

मिर्जापुर जिले के निवासी  रामनिरंजन सिंह  मात्र 13 साल की उम्र में ही स्वतंत्रता आंदोलन में कूद पड़े थे। वह वर्ष 1942 में क्रांतिकारी मंच में शामिल हुए थे। उन्होंने 14 साथियों के साथ भारत माता की जय, अंग्रेजों भारत छोड़ो... नारे के साथ थाने पर धावा बोला था।

विज्ञापन
Freedom fighter Ramniranjan Singh passed away in in mirzapur at the age of 13 he  attacked on police station against British
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामनिरंजन सिंह को पुलिस बल ने दी सलामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के हासीपुर गांव निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामनिरंजन सिंह (95) का रविवार की रात 10 बजे निधन हो गया। इससे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वह विकास खंड के अंतिम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। सोमवार को राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। 

विज्ञापन


रामनिरंजन सिंह 13 साल की उम्र में ही स्वतंत्रता आंदोलन में कूद पड़े थे। वह वर्ष 1942 में क्रांतिकारी मंच में शामिल हुए थे। उन्होंने 14 साथियों के साथ भारत माता की जय, अंग्रेजों भारत छोड़ो... नारे के साथ थाने पर धावा बोला था। ब्रिटिश हुकूमत की फोर्स ने इनके साथ 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन


जेल में उन्हें कठोर यातनाएं दी गईं। तन्हाई की सजा दी गई। इनकी धर्मपत्नी कृष्णावती देवी देश सेवा के लिए इनको प्रेरणा देती रहीं। उनके निधन पर धर्मपत्नी कृष्णावती देवी रो-रोकर बेहाल हो गई हैं। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामनिरंजन सिंह के दो पुत्र सुरेंद्र सिंह और महेंद्र सिंह हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार अरुण कुमार गिरी, नायब तहसीलदार नटवर सिंह ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। अंतिम संस्कार के लिए प्रशासन की ओर से 12 हजार की सहयोग उपलब्ध कराई गई। थानाध्यक्ष कछवां अमित कुमार सिंह, चौकी प्रभारी खैरा अतुल कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ के स्वतंत्रता सेनानी को सलामी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed