फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Fraudster ran away on bike after changing ATM card

Mirzapur News: एटीएम कार्ड बदलकर बाइक से भाग गया जालसाज

Wed, 05 Feb 2025 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Fraudster ran away on bike after changing ATM card
हरगढ़ बाजार स्थित इंडियन बैंक के एटीएम में मंगलवार को एक युवक जालसाजी का शिकार हो गया। एटीएम बूथ पर युवक रुपये निकालने पहुंचा तो हेलमेट लगाए एक जालसाज भी पहुंच गया। उसने किसी बहाने से युवक का एटीएम बदल लिया और बाइक से भाग गया। इसके बाद पीड़ित ने बैंक में शिकायत कर कार्ड को ब्लॉक कराया।
विज्ञापन


हरगढ़ बाजार निवासी यसीले गुप्ता मंगलवार को सुबह 11 बजे इंडियन बैंक के एटीएम बूथ में रुपये निकालने गया था। उसने मशीन में कार्ड लगाकर कोड डायल किया। इसी बीच पीछे हेलमेट लगाकर खड़े जालसाज ने मशीन से उसका कार्ड निकालकर कहा आपका कार्ड फेल हो गया है। इसी बीच उसने यसीले गुप्ता को पूनम मौर्या नाम का एटीएम कार्ड पकड़ाकर बाइक से भाग गय। दूसरा एटीएम कार्ड देखते ही युवक ने नएपुर चौराहे तक उसका पीछा किया, लेकिन पकड़ नहीं सका। इसके बाद उसने बैंक मैनेजर रितेश कुमार को घटना की जानकारी दी और एटीएम से भुगतान रोकने का अनुरोध किया। मैनेजर ने तत्काल एटीएम को ब्लॉक कर दिया। आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि धोखाधड़ी का आरोपी पल्सर बाइक से भागा है। एक युवक बाइक लेकर पहले से मौजूद था। जिगना थानाध्यक्ष शैलेश राय ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed