फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Fraud of 10 lakh in the name of providing a room in Mumbai

Mirzapur News: मुंबई में कमरा दिलाने के नाम पर 10 लाख की ठगी

Wed, 24 Dec 2025 01:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Fraud of 10 lakh in the name of providing a room in Mumbai
चील्ह। मुंबई में कमरा दिलाने के नाम पर कई लोगों से 10 लाख रुपये की ठगी का मामला सामना आया है। ठगी के शिकार लोग मंगलवार की शाम जब आरोपी के घर पहुंचकर रुपये की मांग करने लगे तो मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। पीड़ितों ने चील्ह थाने में प्रार्थना पत्र देकर रुपये वापस कराने की मांग की। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के बेलवन गांव निवासी भगवान गुप्ता, अंकेश, महाराजगंज जिले के गड़ौली गांव निवासी मीना वर्मा, अंबेडकर नगर जनपद के शमशुद्दीनपुर गांव निवासी नसीमुल्लाह आदि ने मुंबई में रहकर अपना व्यवसाय करते हैं। आरोप है कि चील्ह थाना क्षेत्र के गहरवारी गांव निवासी दो लोगों ने मुंबई में कमरा दिलाने के नाम पर सभी लोगों से 10 लाख रुपये की ठगी की है। कमरा न दिलाकर मोबाइल बंद कर मुंबई से भाग गए। थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्या ने बताया कि मामला मुंबई का है। प्रार्थना पत्र आया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed