फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Fraud in the name of passing the medical examination, one arrested

Mirzapur News: मेडिकल परीक्षण में पास कराने के नाम पर ठगी, एक गिरफ्तार

Thu, 24 Apr 2025 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Fraud in the name of passing the medical examination, one arrested
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के स्वास्थ्य परीक्षण में पास कराने के नाम पर ठगों ने अभ्यर्थी के पिता से 30 हजार रुपये ठग लिए। अभ्यर्थी के पिता की तहरीर पर शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में आरक्षी भर्ती की लिखित और शारीरिक दक्षता परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण हो रहा है। बुधवार को पुलिस लाइन में अभ्यर्थियों के अंदर जाने के बाद उनके अभिभावक बाहर प्रतीक्षा कर रहे थे। इस दौरान दो युवक पहुंचे और अभ्यर्थियों के अभिभावकों का मेडिकल परीक्षा में पास कराने का प्रलोभन दिया। पड़री थाना क्षेत्र निवासी दीनदयाल सिंह को पैनल के डॉक्टरों से अच्छी पकड़ होने की बात कहते हुए उनके बेटे को पास कराने के नाम पर 30 हजार रुपये ठग लिए। ठगी का शिकार हुए अभिभावक की सूचना पर पुलिस ने दीनदयाल सिंह, निवासी बेलवन, थाना पड़री को पकड़ लिया। अभ्यर्थी के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस उसके साथी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

एएसपी आपरेशन ओपी सिंह ने बताया कि मेडिकल परीक्षण में पास कराने के नाम पर अभ्यर्थी के पिता से 30 हजार रुपये ठगने वाले दीनदयाल सिंह को गिरफ्तार किया गया है। दीनदयाल ने ठगी करने की बात स्वीकार की है। उसके साथी की गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है। उसके पकड़े जाने पर पता चलेगा कि उसका किस डाक्टर से संपर्क है। जिस अभ्यर्थी के पिता से ठगी की गई है, वह मेडिकल परीक्षण में पास हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed