फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Four wheeler collided with divider due to tire burst, 10 injured

Mirzapur News: टायर फटने से डिवाइडर से टकराई चार पहिया, 10 घायल

Wed, 02 Aug 2023 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Aug 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
Four wheeler collided with divider due to tire burst, 10 injured
पड़री। थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राज मार्ग पर मंगलवार की शाम बेलवन नदी के पुल पर चार पहिया का टायर फटने से कार डिवाइडर से टकराकर असंतुलित होकर पलट गई। इस हादसे में कार सवार 10 दर्शनार्थी घायल हो गए। इनमें चार की हालत गंभीर है। ग्रामीणों की मदद से एंबुलेंस से सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पड़री पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को मंडलीय अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के सतना जनपद के अमरपाटन थाना क्षेत्र के खरमसेड़ा गांव निवासी राजन उर्फ विजय नरायन पटेल (40) नई स्कार्पियो से वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर परिवार व परिचितों के साथ दर्शन-पूजन करने आए थे। पूजा-पाठ कर वापस घर मध्य प्रदेश जा रहे थे। रास्ते में पड़री थाना क्षेत्र के पास बेलवन नदी पुल पर अचानक कार का पिछला टायर फट गया। इससे स्कार्पियो असंतुलित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में चालक राजन पटेल (41), गुड़िया पटेल (42), द्रौपदी पटेल (38), राकेश पटेल (40), पिंकी पटेल (19), देवरती पटेल (42), जान्हवी पटेल (10), आकांक्षा पटेल (20), दिव्या पटेल (14), कलावती (55) घायल हो गईं। घायलों को एंबुलेंस की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पड़री लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. आनंद कुमार सिंह ने सभी को मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया। डाॅ. आनंद कुमार ने बताया कि घायलों में राजन पटेल, गुड़िया पटेल, पिंकी पटेल, द्रौपदी पटेल सहित चार लोगों की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed