फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Four students were caught cheating

Mirzapur News: चार परीक्षार्थी नकल करते पकड़े गए

Fri, 19 Dec 2025 01:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Four students were caught cheating
मिर्जापुर। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षा में बृहस्पतिवार को चार परीक्षार्थी अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए पकड़े गए। तीन परीक्षार्थी जीडी बिनानी कॉलेज में और एक उषा सिंह विधि विश्वविद्यालय में एक परीक्षार्थी पकड़े गए। जीडी बिनानी पीजी कॉलेज में दूसरी पाली में बीबीए की सेमेस्टर परीक्षा में तीन नकलचियों को केंद्राध्यक्ष प्रो. अशोक कुमार सिंह ने पकड़ा। उनको रेस्टीकेट कर दिया। ऊषा सिंह विधि महाविद्यालय में एक परीक्षार्थी को नकल करते हुए पकड़ा गया है।
विज्ञापन

सचल दल के संयोजक प्रो. भानु प्रताप सिंह ने बताया कि परीक्षार्थी विधि का छात्र है और उसे नकल करते हुए पकड़ा गया है। सचल दल ने रामललित महाविद्यालय कैलहट, पुष्पा सिंह विधि महाविद्यालय बरेवा, ऊषा सिंह विधि महाविद्यालय बरेवा, लक्ष्मण सिंह विधि महाविद्यालय शिवगढ़ पंडरी, मथुरा लॉ कॉलेज पुरजागीर और ज्ञानानंद लॉ कॉलेज अमरावती आदि की गहन तलाशी ली और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की। इस दौरान डॉ. अमित सिंह और डॉ. विजय ज्योति भी सचल दल के साथ उपस्थित थे।
विज्ञापन

केबी पीजी कॉलेज में सुबह की पाली में तृतीय सेमेस्टर एमए और बीए के पंचम सेमेस्टर संस्कृत की परीक्षा में 102 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें संस्कृत विषय का एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी पाली में बीए और ए एम तृतीय सेमेस्टर में कुल 312 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें तीन परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। प्राचार्य प्रो. गौरीशंकर द्विवेदी ने कहा कि परीक्षा शांति से हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed