{"_id":"688bce90381ea32d5206ec36","slug":"four-people-were-bitten-by-a-snake-two-died-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-137606-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: चार लोगों को सांप ने डसा, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: चार लोगों को सांप ने डसा, दो की मौत
विज्ञापन
पड़री/राजगढ़ /मिर्जापुर। जिले के अलग-अलग गांवों में सांप ने चार लोगों को डस लिया। इससे किसान समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोगों का इलाज चल रहा है।
देहात कोतवाली क्षेत्र के खजूरी गांव में बृहस्पतिवार की सुबह गांव निवासी कलावती (65) सोकर उठने के बाद घर में सफाई कर रही थी। सफाई करते समय कच्ची दीवार के पास सटाकर बैठे सर्प ने डस लिया। सर्पदंश होने डाक्टर की बजाय झाड़-फूंक के लिए ले जाया गया। वहां आराम न मिलने पर मंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। देहात कोतवाल सदानंद सिंह ने बताया कि सर्पदंश से वृद्धा की मौत हो गई।
पड़री थाना क्षेत्र निवासी तेजू चौहान (42) को बुधवार शाम छह बजे खेत में सिंचाई करते समय सांप ने डस लिया। परिजन उन्हें लेकर बर्जी मुकुंदपुर में झाड़ फूंक कराने चले गए। वहां हालत बिगड़ने पर कछवां बाजार निजी अस्पताल ले गए। तबीयत में सुधार न होने पर मिर्जापुर मंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। तेजू की मौत से पत्नी सुनीता, पुत्र शिवम और पुत्री माही का रो-रोकर हाल बेहाल है। थानाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि सर्पदंश से किसान की मौत हो गई।
विज्ञापन
राजगढ़ थाना क्षेत्र के ददरा गांव निवासी रेशमा (20) बुधवार को अपने घर पर अकेली थी। परिवार के अन्य सदस्य खेत पर काम करने के लिए गए हुए थे। रेशम घर में सफाई कर रही थी। इसी बीच सांप ने उसे डस लिया। शाम को परिवार के लोग घर पहुंचे तो रेशमा की हालत खराब थी। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया गया। सोनभद्र के करमा थाना क्षेत्र के मगरदहा गांव निवासी विशाल कुमार (23) बुधवार की रात अपने घर का दरवाजा खोल रहा था। इसी दौरान दरवाजे के नीचे छिपे सांप ने उसके पैर पर डस लिया। परिजन तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है।