फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   six people lost their lives in a road accident

Mirzapur News: सड़क हादसे में मौत का आंकड़ा बढ़ा, दंपती, दो चचेरे भाई समेत छह की मौत

Tue, 04 Mar 2025 02:48 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 04 Mar 2025 02:48 PM IST
सार

राजगढ़ में हुए सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ गई। दंपती, दो चचेरे भाई समेत छह की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक परिवार में मातम का माहौल है।
 

विज्ञापन
six people lost their lives in a road accident
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजगढ़ थाना क्षेत्र के दो स्थानों पर सोमवार की रात को हुए सड़क हादसे में छह लोगों की जान चली गई। क्षेत्र के इमिलिया 84 चट्टी के पास मैजिक की टक्कर से बाइक सवार दंपती घायल हो गए। रात को उपचार के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन


रात में बरात से लौट रहे बाइक सवार दो चचेरे भाई सेमरी मोड़ के पास सड़क हादसे में घायल हो गए। रात भर सड़क किनारे झाड़ी में पड़े रहे। मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने देखकर पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को सीएचसी ले गई। जहां डाक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


राजगढ़ थाना क्षेत्र के धनावल गरेरी निवासी सूर्या पाल (42) अनी पत्नी नलनी देवी (40) के साथ बाइक से सोमवार की रात को ददरा बाजार आए थे। दोनों घर वापस जाते समय इमिलिया 84 चट्टी के पास मैजिक ने टक्कर मार दिया। हादसे में दोनों का पैर टूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों को उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया। जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। परिजन ट्रामा सेंटर वाराणसी न ले जाकर सोनभद्र अस्पताल ले गए। जहां उपचार के दौरान रात में दोनों की मौत हो गई।

दूसरी घटना क्षेत्र के सेमरी मोड़ के पास हुई। सोनभद्र के घोरावल पेड़े गांव निवासी विष्णु (18) अपने चचेरी भाई सुरेंद्र (19) के साथ चुनार थाना क्षेत्र में किसी बरात में शामिल होने गया था। बरात से दोनों सोमवार की रात को बाइक से घर के लिए रवाना हो गए।


रास्ते में सेमरी मोड़ के पास दोनों सड़क हादसे में घायल हो गए। रात भर दोनों वहीं पड़े रहे। उनको समय पर उपचार नहीं मिल सका। मंगलवार की सुबह नौ बजे ग्रामीणों ने दोनों को देखकर पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को सीएचसी लेकर आई। जहां डाक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा हादसे में ही घायल दो और लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed