फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Four people including two women injured in separate accidents

Mirzapur News: अलग-अलग हादसे में दो महिला सहित चार घायल

Mon, 11 Aug 2025 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Four people including two women injured in separate accidents
अदलपुरा क्षेत्र में तालाब में पलटा ऑटो। - फोटो : संवाद
राजगढ़। अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसे में चार लोग घायल हो गए हैं। सभी को सीएचसी राजगढ़ में भर्ती कराया गया है। इसमें तीन लोगों की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया। राजगढ़ थाना क्षेत्र के ददरा पहाड़ी निवासी शकुंतला (45) व जीरावती देवी (55) ऑटो से एक रिश्तेदार के घर जा रहीं थीं। रास्ते में पिकअप ने टक्कर मार दिया। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को सीएचसी राजगढ़ में भर्ती कराया गया। दोनों की हालत गंभीर देख ट्रामा सेंटर मिर्जापुर के लिए रेफर कर दिया गया। दूसरी घटना में दीपू अग्रहरि (32) निवासी बुद्धिपुरा गाजीपुर रक्षाबंधन पर अपने ससुराल सोनभद्र जिले के करमा थाना क्षेत्र के सहदैइया बैंडाड आए थे। रविवार की सुबह राजगढ़ के नदीहार बाजार घूमने आए थे। वापस जाते समय मैजिक ने टक्कर मार दिया। जानकारी मिलने पर पहुंचे रिश्तेदारों ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। तीसरी घटना में रामपुर ढबही निवासी साहुल (19) एक रिश्तेदार के यहां राखी पहुंचाने गए थे। शनिवार की देर शाम को वापस लौटते समय सिमरी के पास एक बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। उन्हें राजगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


अनियंत्रित ऑटो कीचड़ युक्त तालाब में पलटा



सीखड़। चुनार थाना क्षेत्र के कछवां-वाराणसी राजमार्ग-74 पर अदलपुरा स्थित एक तालाब में रविवार की दोपहर में वाराणसी जा रही एक ऑटो ओवरटेक करते समय अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ऑटो में बैठीं चार महिलाएं और दो बच्चों को हल्की चोटें आईं हैं। अदलपुरा निवासी शीला देवी, बेटी निशा व मनीषा के साथ राखी बांधने के बाद घर लौट रही थी। ऑटो में मेड़िया निवासी ऊषा देवी भी सवार थीं। ऑटो कुशहा मोड़ से पहले एक वाहन को ओवरटेक करते समय अनियंत्रित होकर कीचड़ युक्त तालाब में पलट गया। ग्रामीणों ने ऑटो सवार महिलाओं व बच्चों को कीचड़ से किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाला। अदलपुरा चौकी प्रभारी सुरेश सिंह ने बताया कि दुर्घटना के बाद ऑटो चालक भाग गया। ऑटो में सवार महिलाओं व बच्चों को हल्की चोट आई है। ऑटो चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed